क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

शिक्षा के मंदिर में लिखे अश्लील शब्दों को देख जब रो पड़ी शिक्षिका

सिवनी यशो:- किसी भी संस्था में उस संस्था का संरक्षक होता है परंतु गोसाई खमरिया हायर सेकंड्री स्कूल के प्राचार्य अपनी संस्था के शिक्ष्कों के सम्मान के संरक्षण और विद्यालय में हो रही अनैतिक गतिविधियों पर मूक दर्शक बने हुये है विद्यालय में अज्ञात तत्वों द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं के संबंध में अश्लील बाते लिखी जा रही है विद्यालय के प्राचार्य इस पर लगाम लगाने में असमर्थ साबित हो रहे है ।
जिले के हाई सेकेंडरी स्कूल गोसाई खमरिया में बीते दिवस जब स्कूल में पढाने वाली महिला शिक्षक क्लास में पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनके एवं उनके साथी महिला शिक्षक के बारे में अश्लील एवं गंदे शब्द पूरी क्लास में लिखे हैं। इस बात की जानकारी महिला शिक्षकों द्वारा प्रिंसिपल से की गई तो प्रिंसिपल ने शिक्षिकाओं को साफ कह दिया कि इस प्रकार के मामले आप खुद देख ले महिला शिक्षिकाएँ रोते हुये अपनी परेशानी को बता रही है परंंतु महिला अधिकारो की बात करने वाला प्रशासन लापरवाह प्राचार्य के विरोध में कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है केवल जाँच की औपचारिकता की जा रही है । इस संबंध में महिला शिक्षकों के द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई एवं जिला सहायक आयुक्त को भी सूचना दी जिस पर लखनादौन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जांच करने की बात कह रहे है।
गौरतलब है कि स्कूल में अभद्रता की हद पार हो गई पहले भी लड़कियों के बारे में क्लास में अभद्र एवं गंदे शब्द लिखे जाते रहे है। इतना ही नहीं स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं को खुले में टॉयलेट के लिए जाना पड़ता है। प्रिंसपल के स्कूल से गायब रहने आरोप अभिभावकों ने लगाए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में सुबह शराब की बोतल मिलती है। शराबियों का जमावड़ा बना होता है।
पीडित महिला शिक्षकों ने अपनी दर्द भरी दास्तां पहले भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एवम प्रिंसिपल को बताइए लेकिन आज दिनांक तक उसे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!