WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर में मेधावी छात्र शिक्षण वर्ग संपन्न

 


सिवनी यशो:- सिवनी जिले की अग्रणी शैक्षणिक संस्था में शैक्षणिक नवाचार हेतु हाईस्कूल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छिंदवाड़ा विभाग के भैया-बहिनों का 3 दिवसीय आवासीय वर्ग का आयोजन 14 जनवरी से 16 जनवरी 2024 के मध्य किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित 10 विद्यालयों के 64 मेधावी छात्र-छात्राओं को सिवनी जिले के जाने माने विषय विशेषज्ञो ने विषयो की बारीकियों से अवगत कराया। परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिये क्या-क्या करना आवश्यक है इसका ज्ञान कराया। इसके अतिरिक्त अनेक अनुभवी विद्वानो ने प्रेरक उद्बोधन से छात्रो का मार्गदर्शन किया। वर्ग में विद्याभारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरूण जी पटेवार, रिटायर्ड कलेक्टर डॉ. श्याम कुमरे, व्यवस्थापक नितिन चौधरी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त जिला सचिव विनीत अग्रवाल, समिति अध्यक्ष दीपक साहू, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी , विभाग समन्वयक चुन्नीलाल बोपचे, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव की सक्रिय सहभागिता रही। विषय विशेषज्ञों में योगराज राहंगडाले(गणित), नरेन्द्र चौरसिया(गणित), विजय शुक्ला(विज्ञान), श्रीमती वीणा पाण्डे(विज्ञान),रमेश श्रीवास्तव(हिन्दी), ओमप्रकाश शर्मा(सा.विज्ञान), लक्ष्मी चौधरी(अंग्रेजी),प्रकाश गुप्ता(अंग्रेजी), पूरनलाल यादव(संस्कृत) का प्रेरक मार्गदर्शन भैया-बहिनों को प्राप्त हुआ। जिला पर्यावरण प्रमुख सिवनी के प्रसिद्ध समाजसेवी प्रगतिशील कृषक श्री अंकित मालू का प्रेरक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर प्रशिक्षार्णी भैया-बहिनों ने वर्ग को अपने शैक्षणिक उन्नयन में अंत्यंत उपयोगी निरूपित करते हुये समस्त व्यवस्थाओं पर हर्ष व्यक्त किया अपने वर्गानुभव साझा करते हुये उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस शिक्षण वर्ग के कारण उनके परीक्षा परिणामों में निश्चित ही सुधार होगा। वर्ग के सफलतम आयोजन में समस्त आचार्य परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!