धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
महिला ब्राह्मण समाज सिवनी ने धूमधाम से मनाया हरियाली महोत्सव
श्रीमाता मंदिर परशुराम भवन में झूले, गीत-भजन और राधाकृष्ण नृत्य से बिखरी हरियाली की छटा
Seoni 01 august 2025
सिवनी यशो:- महिला ब्राह्मण समाज सिवनी द्वारा श्रीमाता मंदिर परशुराम भवन में आनंद और उल्लास के बीच हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला ब्राह्मण समाज की पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं और पूरे वातावरण को हरियाली छटा से सराबोर कर दिया।
यह भी पढ़े :–हरियाली तीज 2025 : किरार समाज छिंदवाड़ा द्वारा धूमधाम से मनाया गया पर्व
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए रोचक खेलों का आयोजन किया गया। श्रीराधाकृष्ण पर आधारित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति और हरियाली तीज के गीत-भजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सावन के झूले का सभी महिलाओं ने मिलकर आनंद लिया। अंत में सभी ने हाथों में दीप लेकर माता रानी की आरती की और स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



