छिंदवाड़ालाइफस्टाइल
Trending

हरियाली तीज 2025 : किरार समाज छिंदवाड़ा द्वारा धूमधाम से मनाया गया पर्व

परंपरागत परिधानों में दिखीं महिलाएं

छिंदवाड़ा, 27 जुलाई 2025 

श्रावण मास की रिमझिम फुहारों के बीच किरार समाज छिंदवाड़ा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक उल्लास और समाजिक एकता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।

परंपरागत परिधानों में दिखीं महिलाएं

समारोह के दौरान महिलाओं ने हरे रंग की पारंपरिक साड़ियों में सजधज कर भाग लिया।

कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत-संगीत और तीज से जुड़ी पारंपरिक विधियों का पालन करते हुए पूरे वातावरण को भक्ति और उमंग से सराबोर कर दिया गया।

बालिकाओं की रही मनमोहक प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम में छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और गीतों ने सभी का मन मोह लिया।

“झूले पड़ें नीम के नीचे” जैसे पारंपरिक तीज गीतों पर सभी ने तालियाँ बजाईं और आनंद उठाया।

सम्मान और पुरस्कार वितरण

इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समाजसेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वालों को विशेष रूप से मंच से सम्मान मिला।

समाज की एकजुटता का प्रतीक

हरियाली तीज का समारोह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक बन गया।

हरियाली तीज के आयोजन में युवा वर्ग की भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता देखी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button