मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

रेवती नगर में महिलाओं का वृक्षारोपण अभियान, वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

किदवई वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल, नगरपालिका ने पौधे उपलब्ध कराए

Seoni 4 August 2025

सिवनी यशो:- किदवई वार्ड के रेवती नगर और गंगा नगर की महिलाओं ने आज वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों और वार्डवासियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

नगरपालिका द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए और कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपयंत्री श्रीमती बंदना मरकाम का विशेष सहयोग रहा, जिनका स्वागत महिलाओं ने किया।

यह भी पढ़ें :-<वृक्षारोपण हब बनेगा लावासर्रा, CWC ने की पहल की प्रशंसा/p>

नगरपालिका और पार्षद ने दी सराहना

वार्ड पार्षद चंदन सिंह खताबिया ने उपयंत्री बंदना मरकाम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के वृक्षारोपण कार्यक्रम शहर के हर वार्ड में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने वार्डवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला मंडल की उपस्थिति

वृक्षारोपण में पूर्व पार्षद भूवनेश्वर शुक्ला, घनश्याम डहेरिया, देवेंद्र चंद्रवंशी, गोविंद नारायण सनोडिया, बी.एन. शर्मा, कैलाश आम्रबंशी, ओम प्रकाश सनोडिया, नितेश दुबे, रामकृष्ण दुबे, दिनेश महोविया, अभिनाश तिवारी, शंकर राव, सुखराम रिनायत, विजय कुरौठे, निरू निर्मलकर, नितेश पालीवाल, आयुष सनोडिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

महिला मंडल से श्रीमती सकुन सनोडिया, निशा नाग, सविता सनोडिया, ममता आम्रबंशी, सोना महोविया, मंजू जंघेला, माया दुबे, अनीता डहेरिया, पवन रेखा रिनायत, तारा अर्जुन वार, दुलारी शर्मा, माया विश्वकर्मा, शशि कार्तिकेय, दुर्गा टैकाम, सोनू विश्वकर्मा, गीता बघेल, राजकुमारी राय, ग्यारसी साहू, सरला डहेरिया, सुनीता रजक, प्रीति साहू, शशि सायलवार, निर्मला बैस, सविता बघेल, लक्ष्मी विश्वकर्मा, राजनंदिनी अवधिया आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!