राजनीतिछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, नीट पेपर लीक और युवाओं पर कार्रवाई का किया विरोध

जिला युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, जंतर-मंतर की घटना और युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

छिंदवाड़ा में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन

Chhindwara 22 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिला युवक कांग्रेस ने नीट पेपर लीक, युवाओं के मुद्दों तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में ईएलसी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोलू पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ईएलसी चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

युवक कांग्रेस का आरोप है कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और विरोध करने पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि वह संविधान, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगा।

प्रदर्शन में एकलव्य अहाके, नवेद खान, जगदंबा, उमेश चौहान, निवेश नागेश, सचिन वर्मा, रजनीश मोहने, वीर उइके, मुक्कू सोनी, गोलू तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :-

2027 निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, जनता के बीच संगठन की परीक्षा होंगे चुनाव: नकुलनाथ

राहुल गांधी ही छात्रों, गरीबों और वंचितों की आवाज हैं : कुणाल चौधरी

MP में UCC की ओर बड़ा कदम: विधानसभा में रखा अध्यादेश, CM मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी राहत

मिलावटी और सिंथेटिक दूध पर सिवनी में शिकंजा, डेयरी व दूध विक्रेताओं से लिए गए नमूने

https://www.etvbharat.com/hi/state/following-rahul-gandhi-traitor-remark-bjp-burned-his-effigy-while-congress-also-lodged-formal-complaint-against-a-minister-in-raebareli-ups26052400381

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button