कान्हीवाड़ा यशो:- युवक कांग्रेस का नेता हर्षित बघेल अपनी अय्याशीयों सट्टा, जुंआ, शराब को पूरा करने के लिए एक चोर गिरोह के साथ मिलकर कान्हीवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरियां करने कराने में व्यस्त है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21फरवरी को दोपहर बाद ग्राम पिपरिया निवासी वनकर्मी गुलाब ठाकुर की धर्मपत्नी अपने घर मे ताला लगाकर समीपस्थ मनियार बाबा धाम में चल रहे ज्ञान यज्ञ में प्रवचन सुनने गई थी तब सूनेपन का फायदा उठाकर वंहा पहले से रेंकी कर रहे हर्षित बघेल व उसके साथी ने घर दरवाजा एवं आलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे तब एन वक्त पर किसी काम से गुलाब ठाकुर के रिश्तेदार का आना हो गया जिसकी आवाज सुनकर दोनो फरार हो गए जिसमें से हर्षित बघेल फरार होने में कामयाब तो हो गया लेकिन गेंहू के खेत मे लेटकर छुपा उसका साथी ग्रामवासियों के हाथ लग गया जिसे ग्रामवासियों ने पुलिस थाना में सूचना देकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कान्हीवाड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई औऱ भी चोरियों की पतासाजी करने के लिए आगे की कार्यवाही जारी है।





