छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

ईद का चांद आया नजर, आज मनायी जायेगी ईद

सिवनी 21 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:-शुक्रवार 21 अप्रैल की शाम माह शब्बाल (ईद का चांद) नजर आने के पश्चात मस्जिदों में 22 अप्रैल को ईदुल्लफितर की नमाज अदा करने के लिए समय का ऐलान किया गया, वहीं ईद का चांद नजर आने के बाद से ही लोगों के द्वारा एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद पेश की जाने लगी। शहरे काजी मोलाना अनीस अंसारी ने बताया कि बड़ी ज्यारत स्थित ईदगाह में सुबह 8.15 बजे ईदुल्लफितर की नमाज अदा की जायेगी वहीं सभी लोगों से समय पर पहुंचने की गुजारिश भी की गई है। नगर के बुधवारी बाजार स्थित ईदगाह मस्जिद में ईदुल्लफितर पर दो जमात होगी, मस्जिद के सदर मो. असलम खान पत्ते वाले ने बताया कि पहली जमात सुबह 9 बजे एवं दूसरी जमात सुबह 9.30 बजे होगी। जिला मुख्यालय के बस स्टेंड स्थित मस्जिद नूर अंबिया में सुबह 8.45 बजे एवं गांधी वार्ड स्थित मस्जिद फैजाने रजा में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी, इसके अलावा मस्जिदे गौसिया एकता कालोनी, मस्जिद फैजगंज पिंजारी मोहल्ला, मस्जिद सूफिया सूफी नगर सहित अनेक मस्जिदों में भी ईदुल्लफितर की नमाज पढ़ी जायेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!