Sun, 22 Nov 2026 | 09:52:09 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा

कलेक्टर ने किया सम्मान, जतिन बंदेवार ने फतह की 16,460 फीट ऊंची ग्लेशियर चोटी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 23, 2026 08:37 pm / Post views : 150

कलेक्टर ने किया सम्मान, जतिन बंदेवार ने फतह की 16,460 फीट ऊंची ग्लेशियर चोटी
शेयर करें:

सिवनी के जतिन बंदेवार ने फतह की 16,460 फीट ऊंची ग्लेशियर चोटी, कलेक्टर ने किया सम्मान

Seoni 23 September 2026 सिवनी यशो:- सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा निवासी युवा पर्वतारोही जतिन बंदेवार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित माउंट गोरीचेन की 16,460 फीट ऊंची ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर वहां भारतीय तिरंगा फहराया। जतिन की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे सिवनी जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।

जतिन की उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मंगलवार को उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जतिन के पिता संतोष बंदेवार एवं माता श्रीमती शिवकुमारी बंदेवार भी उपस्थित रहीं।

पर्वतारोहण के अनुभव और चुनौतियों पर हुई चर्चा

कलेक्टर श्रीमती मीना ने जतिन की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जतिन से उनकी पर्वतारोहण यात्रा, प्रशिक्षण और अभियान के दौरान सामने आई कठिन परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान आगामी पर्वतारोहण अभियानों और उनकी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने जतिन को भविष्य के अभियानों के लिए हर संभव सहयोग एवं मदद का भरोसा दिलाया।

कठिन परिस्थितियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि जतिन ने कठिन पर्वतीय परिस्थितियों के बीच साहस, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि जतिन की सफलता सिवनी जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है और यह उपलब्धि उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने जतिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी पर्वतारोहण अभियानों के लिए शुभकामनाएं दीं।

माता-पिता ने जताया आभार

कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए जाने और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिए जाने पर जतिन बंदेवार एवं उनके माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर के प्रति आभार जताया।

जतिन की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की राह खोलता है।

यह भी पढ़े :-

हाईकोर्ट का डबल एक्शन: छिंदवाड़ा SP और पन्ना कलेक्टर के खिलाफ NBW

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, खेतों में बिछी मक्का की फसलें; किसानों के बीच पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन

7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात

सिवनी जम्बो सीताफल बनेगा किसानों की समृद्धि का आधार, जीआई टैग से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार की राह होगी आसान

https://navabharat.com/?p=305131

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष