WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गाँववालों का सम्मान पाकर मै कृतज्ञ हो गया-डा . बिसेन

सोनाडोगरी से खमरिया सड़क की सौगात मिलने पर गाँववालों ने सांसद को फलों से तौला

ज्ञात होवे कि लम्बे समय से सोनाडोगरी से खमरिया सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त बदहाल पड़ा हुआ था जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के द्वारा जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण हेतु कई बार आग्रह कर आवदेन दिया गया लेकिन हर बार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निराशा ही हाथ लगी लेकिन जब बालाघाट सिवनी के सांसद डा. ढाल सिंह बिसेन के समक्ष आमजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया तब सांसद ढालसिह बिसेन द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात करके सोनाडोंगरी से खमरिया तक 13 किलोमीटर की सड़क निर्माण हेतु 11 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवाई और वर्षों बाद सड़क का निर्माण पूरा हो पाया। इस अवसर पर ग्रामवासियो द्वारा सांसद डा.बिसेन के साथ ही भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित भाजपा के अन्य नेतागणों का भी सम्मान किया ।

सम्मान समारोह के इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर , पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी , महामंत्री गजानंद पंचेश्वर , प्रहलाद पटेल , संजू मिश्रा , दीपक नगपुरे , विनोद सोनी , दिलीप अग्रवाल , किशोर सोनी सुनील बघेल , संजय सोनी , आशीष मानाठाकुर , बंडोल मंडल अध्यक्ष सुमित राय , टेकराम
बरकड़े , गोलू मिश्रा , पंकज बिसेन, काशीराम बघेल , राज ठाकुर सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!