महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ शिक्षा स्वास्थ्य, गरीब किसानों को ध्यान में रखते हुये आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के संकल्प वाला बजट बताते हुये मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया भाजपा जिलाध्यक्ष ने
04 मार्च 2023
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट सर्वहारा वर्ग के विकास और प्रदेश के उन्नति का आधार है। ऐसा बजट अपने आप में अद्वितीय, अनुपम और अनूठा है। जिसमें सभी वर्ग समाज और क्षेत्र के लोगों की चिंता की गई है ।
उक्ताशय की प्रतिक्रिया शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कहा गया कि, सशक्त भारत , सशक्त प्रदेश का सपना तभी साकार होता है जब सर्वहारा वर्ग के विकास का मार्ग सुनिश्चित हो। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा पेश बजट कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। बजट में महिला सशक्तिकरण शिक्षा स्वास्थ, ग्रामीण विकाश,रोजगार सहित तमाम ऐसे सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है जो मध्यप्रदेश के विकास में कल्याणकारी साबित होंगे।
श्री दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास का परचम लहरा रहा है। मुख्यमंत्री जी के अथक प्रयासो से मध्यप्रदेश सफलता विकास सुशासन की बुलंदियो को छू रहा है। मध्यप्रदेश में बजट की होती बृद्धि प्रदेश के मजबूत अर्थब्यवस्था की घोतक है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार का बजट अब 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ है जिसमे प्रदेश के विकास के सभी पहलुओं का ध्यान रखा गया है।
श्री दुबे ने कहा कि, बजट में प्रदेश की आम जनता की भावनाओं का ध्यान रखा गया है। प्रदेश के समग्र विकास हेतु बजट में प्रावधान किए गए हैद्य जिसमे सांस्कृतिक पुनरुथान जैसे एकात्म धाम, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना,महाकाल लोक रामराजा लोक संत रविदास स्मारक, श्री दिव्य महालोक, दिव्य वनवासी लोक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य होना है।
श्री दुबे ने कहा कि, जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,निर्मल भारत योजना,आजीविका मिशन,रोजगार गारंटी योजना,मुख्यमंत्री जन आवास राज्य वित्त अनुदान सहित अन्य तमाम ऐसी योजनाओ का विशेष ध्यान रखा गया है जिससे मध्यप्रदेश की उन्नति की राह सुगम हो सके।
श्री दुबे ने कहा कि, मातृशक्ति के
सशक्तिकरण से ही राष्ट्र सशक्त और समृद्ध होगा। बजट में महिला
सशक्तिकरण शिक्षा स्वास्थ, ग्रामीण विकाश,रोजगार सहित तमाम ऐसे सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है जो मध्यप्रदेश के विकास में कल्याणकारी साबित होंगे। विशेषकर लाडली बहना योजना तो बेहद महत्वपूर्ण है। महिला सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बनाकर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है जिनके क्रांतिकारी परिणाम भी आ रहे हैं द्य
श्री दुबे ने कहा कि, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए 25 चिकित्सा महाविद्यालयों को क्रियाशील करने हेतु ?400 करोड़ का प्रावधान किया गया जिससे प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा सहित चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ होगी द्य मध्यप्रदेश की होनहार बेटियों के लिए मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना प्रारंभ होगी। प्रदेश के लगभग 5 हजार विद्यालयों में कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को स्कूटी मिलेगी। निश्चितरूप से प्रतिभा को निखारने, सम्मानित करने एवं प्रतिभा को उड़ान हेतु आकाश प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा हैद्य
श्री दुबे ने कहा कि,जनजातीय वर्ग के लिए संचालित आहार अनुदान योजना के अंतर्गत 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है जो बेहद महत्वपूर्ण है। रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु हमारी सरकार की प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गतरोजगार उपलब्ध कराने के लिए 3500 करोड़ का प्रावधन। किया गया है द्य मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्ष पूंजीगत व्यय 37 हजार 89 करोड़ रुपये था। प्रदेश सरकार ने एक साल में उसको 23.18 प्रतिशत बढ़ाया। अब वह बढ़कर 45,685 करोड़ रु हो गया है।औद्योगिक विकास दर 2001-02 में -0.61 प्रतिशत थी। 2022-23 में बढ़कर 24 प्रतिशत हुई हैद्य
श्री दुबे ने कहा कि, किसानों को ऋण वितरण में 13.41 प्रतिशत औरएमएसएमई क्षेत्र को ऋण देने में 30.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। स्ट्रीट वेंडर्स को भी ऋण प्रदान करने में मध्यप्रदेश सबसे आगे हैं। सरकार ने 5.25 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को 521 करोड़ रु से अधिक का ऋण दिया है। यह सभी आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। जीडीपी का आकार लगातार बढ़ रहा है। करों का संग्रहण लगातार बढ़ रहा है। प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही जो मध्यप्रदेश के उन्नति की पुष्टि करती है।
श्री दुबे ने कहा कि, मध्यप्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण में जो तथ्य आए हैं वह ये सिद्ध करते हैं कि मध्यप्रदेश का वित्तीय प्रबंधन अच्छा है, आर्थिक स्थिति मजबूत है। एक तरफ जहां सरकार ने वित्तीय अनुशासन और सुशासन के साथ सर्व समावेशी, सर्व स्पर्शी कार्य और विकास किया है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के बजट का आकार लगातार बढ़ा है। प्रदेश का कर संग्रहण भी लगातार बढ़ रहा है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा इस सर्व समावेशी बजट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी का सिवनी जिले के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि, यह गर्व की बात है कि, 2022-23 में मध्यप्रदेश की आर्थिक विकास दर में 16.43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह अपने आप में सिद्ध करता है कि मध्यप्रदेश आर्थिक दृष्टि से आगे बढ़ रहा है।मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के समग्र विकास हेतु दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री शिवराज जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की गाथा लिख रहा है ग्रामीण विकास सहित रोजगार शिक्षा चिकित्सा महिला सशक्तिकरण हेतु महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।





