राज्यपाल ने किया आंगनबाड़ी का निरीक्षण

सिवनी यशो:- महामहिम राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने गुरुवार 2 मार्च को धनौरा विकासखण्ड के ग्राम साजपानी के प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। राज्यपाल श्री पटेल ने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों, उनकी उपस्थिति के साथ कुपोषण स्थिति की जानकारी लेते हुए उपस्थित बच्चों की अपने समक्ष ऊँचाई एवं वजन कराया। राज्यपाल श्री पटेल ने जिलें में कुपोषित बच्चों की स्थिति के साथ ही रोगोपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान राज्यपाल श्री पटेल ने मातृ सहयोगनी समिति की महिलाओं से भी संवाद कर गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समिति सदस्यों से कहा कि सभी अपने दायित्वों का अक्षयश: पालन करें। ग्राम का कोई भी ऐसा घर न हो, जिसके बच्चें आंगनवाड़ी न पहुँचे। प्रत्येक धात्री एवं गर्भवती महिला और बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाला पोषण आहार, दवाइयां एवं सतत सलाह मिलें। बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र में दी जाने वाले औपचारिक शिक्षा की गुणवत्ता अच्छी हो।




