WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी में बड़ा हादसा टला: खाई में घुसी बस, 6 घायल – चालक बना हीरो

स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई बस, खाई में गिरने से पहले चालक ने बचाई कई जिंदगियां

छपारा यशो :-  सिवनी जिले के छपारा क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब सिवनी से जबलपुर जा रही एक यात्री बस बंजारी माता मंदिर बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी किनारे खाई में जा घुसी।

 अचानक मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शाम करीब 6:15 बजे की है। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

 हादसे की वजह

बस चालक ने बताया कि स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं रह पाया। खराब मौसम के चलते स्थिति और गंभीर हो गई।

छपारा बस हादसा बंजारी पहाड़ी बस हादसा 2026"
छपारा बस हादसा खाई में घुसी बस, 6 घायल – चालक बना हीरो

 चालक की सूझबूझ से बची जानें

चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को गहरी खाई में गिरने से बचा लिया और उसे एक छोटी खाई की ओर मोड़ दिया। समय रहते लिए गए इस निर्णय से बड़ा हादसा टल गया।

 6 यात्री घायल

हादसे में करीब 6 यात्रियों को चोटें आई हैं। बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूटने से कुछ यात्रियों के चेहरे पर चोट आई।

 अस्पताल में इलाज

घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, अन्यथा जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने कई यात्रियों की जान बचा ली।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!