
सिवनी 31 मार्च 2023
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितनंद शर्मा कीअनुमति से भाजपा कानून एवं विधिक कार्य विभाग के प्रदेश संयोजक संतोष शर्मा ने अपनी कार्यकारणी घोषित की है जिसमें सिवनी से पूर्व विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जिला भाजपा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता विनोद सोनी को प्रदेश का सह संयोजक बनाया गया है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुये बताया कि श्री सोनी की नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुये हर्ष व्यक्त किया है और अपेक्षा व्यक्त की है कि उनकी इस नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी । भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि अधिवक्ता श्री सोनी अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुये पार्टी के हित में ठोस कार्य करेंगे उनकी क्षमताओं से पार्टी को मजबूती मिलेगी ।


