WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलविचारसिवनी

अनेक प्रतिभा के धनी थे सुधीर – मेहता

विदाई समारोह में रखे विचार

सिवनी 03 मई 2023
सिवनी यशो:- व्यक्ति को किसी संस्था में कार्य करने के बाद सेवानिवृत होता पडता है यह प्रक्रिया सतत चलने वाली होती है। जिस तरह पतझड़ के पश्चात नव पत्तों के आगमन के लिए पत्तो को वृक्षों से अपना मोह त्यागना पड़ता है ठीक इसी तरह एक संस्था से व्यक्ति को पूर्णकालिक सेवा के उपरान्त विदा होना पडता है। उक्त्त उदगार सहायक संचालक शिक्षा विभाग आर. आर. मेहताने सिवनी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस शाला में आयोजित वरिष्ठ शिक्षक सुधीर सिंह ठाकुर के सेवा निवृत होने के अवसर पर व्यक्त कियो इस अवसर पर प्राचार्य प्रेमनारायण वारेखा ने कहा कि- सुधीर सिंह मुझसे पहले इस शाला मे रहे है, और उनकी योग्यता क्षमता और विद्वता को देख मैने उन्हें उपप्राचार्य के रूप मे संस्था में स्थान दिया। अनेक अवसर पर आपका मार्ग दर्शन से हमें सफलता मिली मेरी अनुपस्थिति में भी सुधीर सिंह ने संस्था को यथावत चलाया।
अशोक वर्मा नेबताया कि आप में शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं आध्यात्मिक धनी गुणो का धनी  साथ आपने अनुशासन के गुण से अलग छाप छोड़ी। शिक्षक अकीला खान ने कहा मैं लम्बे समय तक आपके सानिध्य में रही मैने पाया कि सुधीर सर उपर से देखने में कठोर तथा अन्दर से नरम थे जिस तरह नारियल ऊपर से कठोर दिखता मगर अन्दर नरम और शीतल पानी युक्त दिखता है। माया गढ़वाल ने कहा- हमारे लिए आप आदर्श रहे है तथा आपने सु:ख दु:ख में हमारा हौसला बढ़ाया है। श्रीमति शिखा कार्तिकेय ने कहा- हमारे लिए आप बडे भैय्या के समान या परिवार के सदस्य के समान रहे चाहे परीक्षा का काम हो या विभाग का काम सभी को समय सीमा में पूर्ण करना आपका अपना गुणधा और आप इस संस्था को जो स्थान मिला उसमें आपकी भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता है।
वरिष्ठ शिक्षक सफी खान ने कहा- सुधीर सिंह अनेक प्रतिभा के धनी रहे जहाँ इतने बड़े परिवार में सामुहिक लेकर चलना कठिन होता है, लेकिन आज भी उस परम्परा को निभा रहे है, शाला में अनुशासन, उदारता, सद्भाव मैत्रीयता का गुण आपकी पहचान रही कभी भी कोई संकट आने पर आपका चिन्तन और विवेक ने शाला को संबल प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन विजय शुक्ला ने किया। सरस्वती वंदना अंजना भलावी विजय लक्ष्मी विसेन एंव सुनीता डहेरिया ने किया। इस अवसर सुधीर सिंह ठाकुर के परिवारजनों का सम्मान शाला परिवार ने किया। इस दौरान प्राचार्यद्वारा शाल, श्रीफल और स्मृति स्वरूप सम्मान किया गया। इसी तरह कार्यालय के विनोद बघेल नरेन्द्र, राजेश श्री तिवारी तथा हर्रोवाई द्वारा उन्हे स्मृति स्वरूप पारितोषक डे सम्मान किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!