WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

 एन.एस.यू.आई. ने पी.एम. एक्सीलेंस कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 05 February 2025
छिंदवाड़ा – छात्र नेता ने बताया कि लगातार महाविद्यालय में अनियमिताएं सामने आ रही है जिसे लेकर लगातार छात्र छात्राओं द्वारा शिकायते की जा रही है जिसके कारण छात्र संगठन ज्ञापन पे ज्ञापन दे रहे हैं परन्तु समाधान नहीं हो पा रहा है। स्कॉलर शिप हो गृह आवास भत्ता हो जो छात्र हितेषी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है वह सुचारू रूप से छात्रों तक नहीं पहुंच पा रही है। महाविद्यालय भी जब से पीएम एक्सीलेंस बना है तब से यहां सिर्फ छात्रों के लिय बस की सुविधा बढ़ी है बाकी महाविद्यालय जस की तस  पूर्व की भांति असुविधाओं से जूझ रहा है। महाविद्यालय के विभाग रेगुलर खुलते नहीं है जिसके कारण छात्रों को अपने अपने विभाग खुलने का इंतजार करते करते महाविद्यालय परिसर में दिन भर इंतजार करना पढ़ता हे। 
छात्र नेता ने आगे बताया कि छात्रों को अपने सब्जेक्ट लगाने के लिए कक्ष बदलना पढ़ता हे और एक ही समय में छात्रों की दो दो क्लास रख दी जाती है जिसके कारण दिनांक छात्रों को अपने एक विषय की क्लास को छोडऩा पड़ता है । महाविद्यालय लगातार परीक्षा समय सारणी में बदलाव कर रहा है जिसके कारण छात्रों को परेशानी उत्पन्न हो रही है विगत दिनों ओपन इलेक्टिव एनसीसी के छात्रों की परीक्षा तारीख के साथ-साथ परीक्षा का समय भी बदल गया सबसे पहले छात्रों को 8.30 का टाइम दिया गया फिर इसे बदलकर 9.30 किया गया फिर इस समय को भी बदलकर 3 बजे किया गया जिसके कारण छात्रों को बेमतलब परेशान होना पड़ा। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से मिंटू प्रजापति, शुभांशु धुर्वे, अभिजीत इवनाती, प्रीति खरपे, अनामिका यादव, पलक साहू, शिवनारण वर्मा, पवन चंद्रवंशी, पर्व जैसवाल,मोहित धुर्वे, सूरज अहिरवार, सहित सभी छात्र छात्राएं ज्ञापन में शामिल रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!