छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

श्री बड़ी माता मंदिर जीर्णोद्धार : प्रतिमा चालन विधि हुई आरंभ 

 पांच दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत प्रतिमाओं के महाभिषेक से हुई

Chhindwara 05 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जिले की प्रमुख आस्थास्थली श्री बड़ी माता मंदिर में पंचदिवसीय जीर्णोद्धार प्रतिमा चालन विधि की शुरुआत विधिवत तरीके से की गई। इस दौरान बुधवार प्रात: काल 3 बजे से मातारानी के सेवादारों के द्वारा सभी प्रतिमाओं का अभिषेक जिसमें दूध दही घी मधु शक्कर के साथ माई का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात मातारानी के दिव्य मंत्रजाप 1008 अर्चन पूजन की विधि का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें काजू किशमिश बादाम के साथ मातारानी का अर्चन मंदिर के  सेवादारों के द्वारा किया गया। इसके पश्चात समस्त भक्तगणों के द्वारा  प्रात: काल 8 बजे से मातारानी जी की आरती की गई। 
विधि विधान पूर्वक मातारानी के पंच दिवसीय कार्यक्रम आरंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम रूप से मुख्य यजमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संतोष सोनी सहपत्नी रिंकी सोनी जी के द्वारा नवग्रह पूजन पाठ किया गया। इसके पश्चात यजमान श्री संतोष सोनी जी का पंचद्रव्य दशविधि इष्टान स्नान किया गया। इसी तारतम्य में   प्राश्चित होम , शालिग्राम पूजन , गणपति पूजन , पश्चात 11 ब्राह्मणों  द्वारा वरण करते हुए दुर्गा सप्तशति का 11 महापठ किया गया। इसके पश्चात ब्राह्मण भोजन दक्षिणा  कार्यक्रम भी किया गया। साथ ही संध्या काल में भगवती का होम पूजन 5 बजे से 6 बजे तक किया गया। प्रथम दिवस में दिन भर अनुष्ठान पूजन विधि विधान पूर्वक संध्या काल तक पूजन कार्य सम्पन्न किया गया। साथ संध्या काल में 7 बजे से मातारानी को भक्तों के द्वारा छप्पन भोग अर्पित किया गया।
 वहीं रात्रि 8 बजे  मातारानी की भव्य आरती सामूहिक रूप से की गई। जिसमें भक्तों के द्वारा आरती थाल दीपक की साज सज्जा कर के आरती विशेष का पुण्य लाभ अर्जित किया गया। आरती के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें असंख्य भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं आज मंदिर के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम  में मुख्य रूप से राजाउपचार पूजन , प्राश्चित पूजन , ब्राह्मण भोज के साथ रात्रि कालीन आरती 8 बजे से एवम् मातारानी को 56 भोग प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। समस्त मातृ शक्तियों से निवेदन अपने घरों से आरती थाल सजा के लावे और समस्त कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई।

 सांसद विवेक साहू का विनम्र आग्रह 

लोकप्रिय सांसद  विवेक  साहू  प्रात: काल 11 बजे मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। साथ ही संसदीय क्षेत्र आग्रह किया कि यह श्री बड़ी माता माई का यह दरबार हमारे जिले की महत्वपूर्ण रूप से आस्था का बड़ा केंद्र बिन्दु रहा है। मेरा बचपन भी इस क्षेत्र में व्यतीत हुआ है। आज हमारे लिए हर्ष का विषय कि हमारी यह पीढ़ी इस नवनिर्माण मंदिर का भव्य रूप से विस्तार देख पा रही हैं। मैं समस्त जिले वासियों से इस मंदिर नवनिर्माण में अपना तन मन धन से सहयोग करने की विनम्र अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button