¨
सिवनी 14 मार्च 2023 –
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक 2.0 अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन में जिले के सभी 25 मंडलों में मंगलवार से हो चुका है । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने करकोटी मंडल में उपस्थित होकर अभियान का शुभारंभ चलो बूथ की ओर के नारे के साथ करते हुये कहा कि संगठन की मजबूती का आधार हमारे बूथ के कार्यकर्ता हैं। इस बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रथम चरण को कार्यकत्र्ताओं ने पहले किया है उसी अभियान को पन्ना समिति के गठन और डिजिटल किये बूथों का परिक्षण सहित महिला कार्यकत्र्ताओं को जिम्मेदारी देने के कार्य के साथ प्रदेश द्वारा निर्धारित 22 करणीकार्यो को हर बूथ पर दिन भर रहकर पूर्ण करना है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार भाजपा उत्तर नगर मंडल में जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर की उपस्थिती में अभियान के प्रथम दिवस भैरोगंंज शक्तिकेन्द्र से अभियान की शुरूवात की गयी । इसी तरह जिले के सभी 25 मंडलों के शक्तिकेन्द्रो के बूथों पर चलो बूथ की ओर के नारे के साथ अभिायान को प्रारंभ किया जो आगामी 24 मार्च तक पूरे जिले में एक साथ चलेगा ।
बूथ विस्तारक योजना के प्रभारी महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने बताया कि बूथ विस्तारक अभियान-2 कोई सामान्य अभियान नहीं, बल्कि एक बहुआयामी अभियान है। इस अभियान के अंतर्गत ‘चलो-बूथ-की-ओरÓ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए हमारे कर्यकर्ता और बूथों पर नियुक्त विस्तारक हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर नया इतिहास रचेंगे। अभियान को परिणाममूलक बनाने के लिये पार्टी द्वारा अनेक स्तर के प्रशिक्षण आयोजित कर पूर्ण तैयारी की गयी है उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आज से शुरू हो रहे अभियान के अंतर्गत समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोडऩे के साथ ही भाजपा सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं का लाभ भी पात्र नागरिकों को दिलाने में जुट जाएं, जिससे हमें बूथों पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने में मद्द मिलेगी।
श्री पंचेश्वर ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दुबे के मार्गदर्शन में अभियान के लिये जिला संयोजक का दायित्व पार्टी के उपाध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव को सौंपा गया है । चारों विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किये गये है मंडल के प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता इस अभियान में जुटकर बूथों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे ।
2 Comments
Soni mp
भारतीय जनता पार्टी कन्हिडावा मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष