बुधनी से रमाकांत भार्गव एवं विजयपुर से रामनिवास रावत भाजपा प्रत्याशी घोषित
भोपाल यशो:- मध्य प्रदेश में 2 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। इसके पहले बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम को लेकर एक मीटिंग भी की थी। अब दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने दोनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है, वहीं विजयपुर लोकसभा सीट से रामनिवास रावत को टिकट मिला है। इस संबंध में पार्टी ने एक सूची जारी है।
रमाकांत भार्गव विदिशा से सांसद थे उनका टिकट काट कर भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सांसद का टिकिट दिया था श्री चौहान के सांसद निर्वाचित होने से रिक्त हुई विधानसभा बुधनी से रमाकांत भार्गव को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है ।
वहीं विजयपुर विधानसभा सीट से रामनिवास रावत कांग्रेस की टिकिट से विजयी हुये थे परंतु उन्होंने लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन लिया था और विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था उनके त्यागपत्र देने के कारण खाली विधानसभा विजयपुर से रामनिवास रावत को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है ।



