सिवनी 22 अप्रैल 2023
बरघाट यशो:- शनिवार को बरघाट क्षेत्र में ईदुल फितर का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परंपरा के अनुसार ईदगहा मे हिदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर एक-दूसरे को मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही लोग अपने वाहनों में बैठकर शहर के ईदगाह मैदान में जमा होने लगे। ईदगाह मैदान में जामा मस्जिद मौलाना अब्दुल रशीद ने ईद की नमाज अदा कराई। इस अवसर पर भारी संख्या में नमाजियो ने नमाज अदा की और मुल्क व क्षेत्र की अमन शांति के लिए दुआ मांगी। नमाज अदा करने से पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने नमाज पढऩे आए नमाजियों से कहा कि किसी से भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह मुल्क हमारा है। हम इसके बाशदे हैं। इसके कानून की हिफाजत करना व मानना हमारा फर्ज बनता है। हमें कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपसी भाईचारे पर फर्क पड़े। उन्होंने नमाज के बाद मुल्क, प्रदेश और क्षेत्र में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी। साथ ही आपस में मिलजुलकर रहने का संदेश भी दिया। बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया द्वारा बरघाट मे ईदगाह के कार्यक्रम के पहुचकर सभी मुस्लिम भाईयो से गले मिलकर उन्हे ईद की मुबारक बाद दी। बरघाट के कार्यक्रम मे विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया, नगर परिषद की अध्यक्ष इमरता साहू, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विजय सुर्यवंशी, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि अनिल पाठक, पार्षद अभिलाष मालवीय, पार्षद ज्ञान सिंह चौधरी, असंत उईके, पार्षद जितेंद्र सिंगारे, डॉ प्रज्ञा सूर्यवंशी, नवीन नागभिरे, अनुराग पंद्रे सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।
मौजूद रहा प्रशासनिक अमला- कार्यक्रम मे तहसीलदार अमित रिनाहिते, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शशिकांत सैयाम, थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वेद प्रकाश पुरी गोस्वामी के साथ अन्य नागरिक व नगर परिषद अमला रहा?।
नगर परिषद व पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था – नगर नगर परिषद अध्यक्ष व सीएमओ द्वारा ईद के मौके पर ईद के मौके पर नगर मे में अच्छी व्यवस्था की गई, नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ईद के मौके पर मुस्लिम भाइयों का मुंह मीठा कर ईद की बधाई दी गई। वहीं थाना प्रभारी द्वारा बरघाट नगर सहित धारना, खारी, मलारा और बोरी ग्राम में भी सुरक्षा और शान्ति को दृष्टि को दृष्टिगत रहते हुये पुलिस बल तैनात किया गया था।