भगवान निषादराज की मूर्ति का बरघाट में आज 6 अप्रैल को होगा अनावरण
बरघाट 05 अप्रैल 2023
बरघाट यशो :- – ढीमर/माझी समाज बरघाट जिला सिवनी द्वारा भगवान निषाद राज मूर्ति स्थापना समारोह 06 अप्रेल गुरुवार को बस स्टैंड इंडोर स्टेडियम के पीछे बरघाट जिला सिवनी में किया जा रहा है, भगवान निषादराज जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना का कार्यक्रम ढीमर/माझी समाज सिवनी के स्वजातीय बंधुओ के सहयोग से माझी समाज बरघाट की तत्त्वधान में रखा गया है ।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रातः 8 बजे से मूर्ति स्थापना पूजन किया जायेगा, 11 बजे से भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण करेगी, जिसके पश्चात दोपहर 2 बजे अतिथियों द्वारा भगवान निषाद राज जी की मूर्ति का अनावरण किया जायेगा, मंचीय कार्यक्रम के बाद 5 बजे भोजन महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह काकोडिया विधायक बरघाट, वैभव पवार प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, आलोक दुबे भाजपा अध्यक्ष सिवनी, श्रीमती कविता कहार जी अध्यक्ष महिला कांग्रेस सिवनी, श्रीमती इमरता साहू अध्यक्ष नगर परिषद बरघाट के साथ सिवनी सहित आसपास जिलों के सामाजिक जनप्रतिनिधि, नेतागण उपस्थित रहेंगे, बरघाट क्षेत्र एवं जिलों के सभी स्वजातीय बंधुओ से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे की अपील दिनेश सोनवाने सचिव ढीमर/माझी समाज संगठन सिवनी, कोषाध्यक्ष मंगल लाडे, सतीश कश्यप सहित सभी पदाधिकारी ने की है।