भोपाल – जैसे जैसे चुनाव नजदीक आयेंगे नेताओं की जुबानी जंग में पैना पन आयेगा। शुक्रवार को उज्जैन की प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भाजपा में जाकर सरकार गिराने के कारण निशाना साधते हुये कहा था कि हे प्रभु, हे महाकाल दूसरा ज्योतिरादित्य दोबारा कांग्रेस में पैदा ना हो , सिंधिया ने भी ट्वीट कर पलटवार किया था. भाजपा के मंत्री तुलसीराम सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिग्विजय को घेरा था.
किसी ने पाकिस्तान में पैदा होने की तो किसी ने चीन में पैदा होने की बात कही, कैलाश विजयवर्गीय ने तो दिग्विजय की मति भ्रष्ट होना बता दी थी । अब दोबारा दिग्विजय सिंह ने तीनों नेताओं को जवाब दिया है.
मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं
दिग्विजय सिंह ने तीनों नेताओं के पलटवार के सवाल पर हंसते हुए कहा कि मुझे हंसी आती है. उनके पास मेरे खिलाफ कहने को कुछ है नहीं. कोई कहता है पाकिस्तान चले जाओ, कोई चाइना कह रहा. ये लोग मेरे यहां श्वष्ठ, ढ्ढक्च, ष्टक्चढ्ढ तो भेज नहीं सकते. पाकिस्तान चाइना की बात कर रहे हैं.
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मैं यही पैदा हुआ हूं, यही मरूंगा, ना पाकिस्तान जाऊंगा, ना चाइना, इनकी छाती पर मूंग दल लूंगा. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि मति भ्रष्ट हो गई है उज्जैन आकर, जिस पर जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसलिए मैं बार-बार उज्जैन आउ बाबा महाकाल, माता हरसिद्धि, बाबा काल भैरव के साथ उमेश नाथ जी महाराज के दर्शन कर सकूं. आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया के यहां देर शाम मुलाकात के लिए पहुंचे थे. जहां कई कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने चर्चा की और मीडिया से बातचीत भी की थी।





