कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलफ किया धरना प्रदर्शन : अनेक राजनैतिक दलों ने दिया समर्थन
सिवनी यशो:- कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्ति के पश्चात कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ता पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे है । मंगलवार को सिवनी जिला मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में मोदी सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया । इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ अन्य राजनैतिक दल के कार्यकत्र्ता शामिल रहे ।
विरोध प्रदेर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों और निर्णयों के विरूद्ध बोलने वाले राजनैतिक दलों के नेताओं के विरूद्ध षडयंत्र कर उन्हें प्रताडि़त कर रही है और लोकतंात्रिक तरीके से विरोध करने वालों पर दमनकारी कार्यवाही कर रही है ।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री खुराना ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों व कुछ उद्योगपतियों को लाभ पंहुचाने का काम किया गया है कांग्रेस ने आरोप लगाते हुये कहा कि मोदी सरकार ने अनेक महाघोटालों के साथ अडानी से मिलकर देश को आर्थिक रूप से खोखला किया जा रहा है। भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिये दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसानों के साथ संसद से सड़क तक आवाज उठाने पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ षडयंत्र रचकर, संसद से दूर करने लोकसभा से सदस्यता समाप्त की गयी है मोदी सरकार के इस असंवैधानिक निर्णय से भारतीय लोकतंत्र की हत्या करने जैसे घिनौने कृत्य की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।
आयोजित धरना प्रदर्शन में काग्रेस के साथ अखिल भारतीय गोंडवाना महासभा, जनतादल युनाईटेड सिवनी, कौमी एकता कमेटी (सामाजिक संगठन), आम आदमी पार्टी, नागरिक मोर्चा, संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यूथ फेडरेशन, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसियेशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण संगठन, अखिल भारतीय उपभोक्ता समिति, जिला पेंशन एसोसियेशन, अखिल भारतीय ग्रामीण उपभोक्ता समिति, न्यू डम्फर युनियन समिति, ओ.बी.सी. महासभा ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर मोदी सरकार के खिलाफ भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिये कांग्रेस पार्टी का खुला समर्थन किया। धरना प्रदर्शन को कांग्रेस नेताओं के साथ ही अनेक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी सम्बोधित किया।
धरना कार्यक्रम में जिला प्रभारी चैधरी गंभीरसिंह, जिला संगठनमंत्री एड. पकंज शर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री, ब्रजेशसिंह(लल्लू) बघेल, जिला सह प्रभारी राजेन्द्र चैधरी, बरघाट विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया, केवलारी पूर्व विधायक ठा. रजनीशसिंह, सेवकराम चन्द्रवंशी, संजय भारद्वाज, विष्णु करोसिया, सुधीर जैन, मोहनसिंह चंदेल, सुरेन्द्र करोसिया, श्रीमती चित्रा बिसेन, देवीसिंह चैहान, घनश्याम सनोडिया, तेजसिंह रघुवंशी, दुपेन्द्र अमुले, विजय नाहटा, इमरान पटेल, राजिक अकील, अतुलचंद मालू, सुजीत नाहटा, पवन दिवाकर, श्रीमती सुयोगिता सक्सेना, सुनीता वर्मा, श्रीमती ललिता बघेल, श्रीमती विमला ठाकुर, खुमानसिंह ठाकुर, सुबोध नेताम, विजय उइके, शिव सनोडिया, योगेन्द्र श्रीवास्तव, टेकचंद बोपचे, बंटी जैन, दिनेश ठाकुर, राजामुन्ना तिवारी, अनीस सिंह बघेल, वीरेन्द्रराज पप्पू ठाकुर, मनोज राहंगडाले, जितेन्द्र सनोडिया, हरि जायसवाल, विपतलाल उइके, अनीस खान, मुबारक खान, गेंदलाल भलावी, मोहनसिंह ठाकुर, गिडियन टी सिंह, रि.प्रों. श्रीकांत तिवारी, आनंद पंजवानी, ओम उपाध्याय, आशीष राजपूत, अशोक चैबे, योगेन्द्रसोनी, मुकेश चीकू सक्सेना, दादू निखिलेन्द्रनासिंह, शैलेश सक्सेना, विनोद पुरोहित, अशोक सिरसाम, राजू सनोडिया, अप्पू ठाकुर, देवीसिंह चन्द्रवंशी, यीशू प्रकाश, राहुल वासनिक, आसिफ इकबाल, राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश बोरडे, डी.डी. वासनिक, सकुन चैधरी, किरण प्रकाश, नवेन्दु मिश्रा, पंकज बाउसकर, चंदनसिंह खताबिया, सुशील ठाकुर, नितिन जैन, अजय मानाठाकुर, मुबीन राजा, नब्बू खान, शिवसेंगर, जोऐब जकी अनवर खान, तरूण श्रीवास, महमूद खान, संदेश बास्सा, कन्हैया सनोडिया, सुमित मिश्रा, नितिन शुक्ला, देवधर सक्सेना, राहुल उइके, विनोद यादव, विपिन यादव, प्रमोद यादव, शाहिद रानू, एड. शाहिद रज, खेलन राहंगडाले, डालचंद पप्पू पुसाम, रामकुमार राय, सुरेन्द्र भाटिया, योगेश ब्यौहार, उमेदसिंह ठाकुर, हुकुमचंद सनोडिया, संदीप चैहान, मकरंद बघेल, राजकुमार ठाकुर, मोसिन खान, विक्रम सिसोदिया, टीके देशमुख, मोनू राय, विवेक राय, अल्ताफ अंसारी, साजिद सरपंच, अरशद खान, आशीष नागेश, धनंजयसिंह, सलाम कुरैशी, डालचंद बर्वे, राजगोस्वामी, निर्मल निखारे, नंदू यादव, ठा. जयप्रकाश परिहार, कफील खान, आबिद खान, अतीक आलम नमन चैरसिया, सुजीत गोदरे, नितिन बघेले, ऋषि गोसाई, विनोद नाग, मयूर चैरसिया, विजय गोलू चैरसिया, मिर्जा फैसल खान, तबरेज खान, मोहनीस खान, अरसद कादरी, इमरान, लाईक पटेल, अकील कल्लू, धनीराम बंदेवार, अंकितसिंह ठाकुर, विजय मडावी, राजेश उइके, मनोज हरिनखेडे, जितेन्द्र बघेल, उदयसिंह बघेल, जगदीश वासनिक, रामानसिंह बघेल, तीरथ गजभिये, रहीम शाह, इसराल खान, नीलेश पालीवाल, सतेन्द्र बघेल सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रहीं।