WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लालू राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

लालू राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

05 मार्च 2023
सिवनी यशो: – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा जी ने सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे की अनुशंसा पर लालमणिन्द्र (लालू राय ) को भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पीयुष दुबे को जिला मंत्री, एवं समीर ठाकुर को जिला भाजपा का सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है ।
उक्ताशय की जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने देते हुये बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला संगठन के लिये की गयी नियुक्तियों पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित समस्त जिला कार्यकारणी ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुये कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्त से पार्टी के कार्यो को गति और मजबूती प्राप्त होगी । नवनियुक्ति पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं ने बधाई दी है । श्री दुबे ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुये अपेक्षा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी क्षमता से पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!