सिवनी

 वरिष्ठ पत्रकार विपिन शर्मा पंचतत्व में विलीन 

दिवंगत शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे है 

  सिवनी यशो:- वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवक पं. विपिन शर्मा का लंबी बीमारी के चलते 52 वर्ष की आयु में गुरूवार को उपचार के दौरान नागपुर में निधन हो गया। श्री शर्मा की पार्थिव देह को 20 सितंबर को हजारो नम आंखो ने अंतिम विदाई दी । उनकी अंतिम यात्रा में पारिवारिक नाते रिश्तेदारों सहित धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, एवं पत्रकारिता जगत के हजारों व्यक्ति शामिल हुये । 
स्व. विपिन शर्मा सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी बालकराम शर्मा के छोटे पुत्र एवं कपिल शर्मा के अनुज थे। श्री शर्मा अपने पीछे पिता, पत्नी एवं एक बच्ची को रोता बिलखता छोड़ गये है। स्व. श्री शर्मा ने जिले से प्रकाशित होने वाले दैनिक लोकवाणी समाचार पत्र में लंबे समय तक कार्यकारी संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दी, इसके बाद वे दैनिक दिव्य एक्सप्रेस समाचार पत्र के जिला ब्यूरों रहे। 
श्रमजीवी पत्रकार संघ, श्रमजीवी पत्रकार परिषद सहित पत्रकार संगठनों ने अपने साथी पत्रकार के निधन पर गहन शोक संवेदनाएँ प्रगट की है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये शोकाकुल परिजनों स्नेहीजनों को दारूण दु:ख सहन सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button