
चोर गैंग वेयरहाऊसों में करती थी चोरी, केवलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Seoni 16 May 2025
सिवनी यशो:- केवलारी पुलिस ने एक कुख्यात वेयरहाऊस चोर गैंग का खुलासा किया है, जिसमें 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग ने सिवनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित वेयरहाऊसों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 पीकअप गाडिय़ां, 1 बोलेरो कार, और लगभग 74 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से गैंग बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था और चोरी का माल खापाबाजार के एक गल्ला व्यापारी को बेचा था।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष भराड़े और थाना प्रभारी ब्रजेश उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के संबंध में विस्तृत विवरण इस प्रकार बताया गया है – केवलारी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डोकररांजी में स्थित सीताराम वेयर हाऊस एवं धानागाड़ा में स्थित सागर वेयर हाऊस से चोरो की गैंग द्वारा क्रमश: कुल 148 कट्टी मक्का एवं 220 कट्टी गेंहू वेयरहाऊस के शटर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिस पर थाना केवलारी में क्रमश: अपराथ क्रमांक 190/25 धारा 331(4), 305 (ए) भा. न्या.सं. 222/25 थारा 331 (4), 305 (ए) भा.न्या.सं. का पंजीबध्द किया गया था।
इसी तरह थानां धूमा मकरझीर स्थित वेयरहाऊस से मसुर, चना एवं राई की कट्टियों की चोरी की गई थी जिस पर थाना धूमा में अप.क्रं. 145/25 पंजीबध्द किया गया था एवं थाना छपारा के अग्रवाल गोदाम से ताला तोड़कर आरोपियों द्वारा मक्का बीज की बोरिया चोरी की गई थी जिस पर थाना छपारा में अप.क्रं. 199/25 पंजीबध्द किया गया था तथा थाना धनौरा क्षेत्रान्तर्गत साजपानी वेयरहाऊस में रखी डीएपी और यूरिया खाद की बोरिया वेयरहाऊस का ताला तोड़कर की गई थी जिस पर थाना धनौरा में अप.क्रं. 65/25 पंजीबध्द किया गया था। केवलारी थाना क्षेत्र में की गई चोरी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रारम्भिक पूछताछ एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धो की थर पकड़ की गई जिन्होने उपरोक्त मामलो में योजनाबध्द तरीके से गैंग बनाकर चोरी करना स्वीकार किया तथा वेयरहाऊस से चोरी किये गये माल को खापाबाजार के गल्ला व्यापारी हरिओम साहू को चोरी का माल बेचना स्वीकार किया जिसे भी प्रकरण में आरोपी बनाये जाकर उसके कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद किया गया है। कुल चोरी गया मशरूका कीमत करीब 19,00,000 रूपये (उन्नीस लाख रूपये)
आरोपीगणों के नाम पता-
सतीश उर्फ झीनो पिता छोटेलाल यादव उम्र 25 साल निवासी झलावानी माल थाना धनौरा,
शैलु उर्फ शैलेन्द्र पिता अमनसिंह मर्सकोले उम्र 19 साल निवासी ग्राम साजपानी थाना धनौरा
मयंक पिता मुकेशराज सिह मर्सकोले उम्र 21 साल निवासी साजपानी थाना धनौरा
आयान पिता सफीक खान उम्र 21 साल निवासी गुदना थाना धनौरा
बंटी उर्फ अनिल पिता हीरालाल भलावी उम्र 25 साल निवासी खिरखिरी थाना धनौरा
संजू उर्फ संजय पिता सिंदरसिंह मर्सकोले उम्र 19 साल निवासी साजपानी थाना धौरा
देवेन्द्र उर्फ कबीर पिता भारतसिंह मर्सकोले उम्र 21 साल निवासी ग्राम घोघरी माल थाना धनौरा
भानू प्रताप पिता डोमनसिंह मर्सकोले उम्र 23 साल निवासी ग्राम साजपानी थाना धनौरा
बंटी उर्फ भुपेन्द्र पिता वेतनसिंह मर्सकोले उम्र 23 साल निवासी ग्राम साजपानी थाना धनौरा
हरिओम पिता गोपाल साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम खापाबाजार चौकी पलारी थाना केवलारी
जपत मशरुका-
5 नग पीकअप गाड़ी (MP20GB3909, MP22ZF1909, MP20ZD1198,MP34G1039 एवं एक बीना नंबर पीकअप)
1 नग बोलेरो कार क्रमांक-MP20TA1279
220 कट्टी गेहू, . 10 नाग मोबाइल, 5. 148 कट्टी मवका, 97 कट्टी मक्का बीज, 31 कट्टी चना, 58 कट्टी मसूर, 40 कट्टी राय
कुल जप्त मशरूका कीमती करीब 74,00,000/- रूपये (बहत्तर लाख रूपये) उपरोक्त सभी प्रकरणों में संबंधित थाना की टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।





