सिवनी यशो:- सिवनी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बिहार से हैदराबाद जा रहे मांस से भरे ट्रक सहित 3 लोगों को मांस परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। ट्रक से पुलिस ने 12 टन से अधिक मांस जब्त कर मांस का विनिष्टिकरण कर मामले की सूक्ष्मता से जांच प्रारंभ कर दी है तथा इस बात की भी जानकारी ली जा रही है कि यह मांस किस जानवार का है ।
थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर-नागपुर बाइपास के पास कुछ लोग ट्रक में मांस की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की गई और ट्रक को रोका गया। चालक ने ट्रक पुलिस वालों पर चढ़ाने की कोशिश की ट्रक (WB 23 F6909) को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ट्रक के चालक ने बैरिकेट तोड़ते हुए पुलिस कर्मियों वाहन चढ़ाने की कोशिश की। जिसे आगे जाकर पुलिस ने रोका। ट्रक का तिरपाल खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में मांस भरा मिला। जिसे जब्त कर लिया गया यह मांस परिवहन करते समय इसकी सुरक्षा के लिये चारों ओर बर्फ रखा गया था । ट्रक में 3 व्यक्तियों मोहम्मद मंजर, मोहम्मद सुभान, मोहम्मद जलाल निवासी समस्तीपुर बिहार सवार थे। जिन्हें गिरफ्तार कर पूंछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि मांस को बिहार से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मांस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए मांस का विनिष्टिकरण किया गया ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा का कहना है कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि ट्रक पर मांस का परिवहन हो रहा है। इसके बाद जबलपुर-नागपुर हाइवे पर छिंदवाड़ा ब्रिज के पास ट्रक को रोका गया। लेकिन ट्रक चालक ने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते बैरिकेट तोड़ दिया। जिसे नाकाबंदी कर पकड़ा लिया गया। ट्रक के अंदर बर्फ के साथ मांस भरा था। ट्रक बिहार से हैदराबाद जा रहा था। फिलहाल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।





