Sun, 22 Nov 2026 | 09:06:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

छापारा के प्रत्यूष और तनिष्का ने लहराया परचम, राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 30, 2026 10:09 am / Post views : 117

छापारा के प्रत्यूष और तनिष्का ने लहराया परचम, राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन
शेयर करें:

छापारा के प्रत्यूष और तनिष्का का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन

छापारा यशो :- नगर के होनहार शतरंज खिलाड़ियों प्रत्यूष सिंह और तनिष्का श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। सीहोर में आयोजित प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। प्रत्यूष सिंह अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि प्रदेश के अन्य चयनित खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करेंगे।

इंदौर, उज्जैन सहित अन्य संभागों के खिलाड़ियों को दी मात

सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्यूष और तनिष्का ने इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। अपने बेहतरीन खेल के दम पर दोनों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ी सिटी एंजेल पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं। प्रत्यूष सिंह के पिता प्रशांत ठाकुर एवं माता नंदनी ठाकुर हैं, जबकि तनिष्का श्रीवास्तव के पिता अतुल श्रीवास्तव एवं माता अलका श्रीवास्तव हैं।

तीन वर्षों से शतरंज में लगातार शानदार प्रदर्शन

प्रत्यूष और तनिष्का पिछले करीब तीन वर्षों से शतरंज प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी एआईसीएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में बेंगलुरु में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और शतरंज के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर

आगामी जनवरी माह में अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें प्रत्यूष सिंह और तनिष्का श्रीवास्तव मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर से आए खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करेंगे। प्रत्यूष और तनिष्का के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से छापारा और उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दोनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें:- विद्या भूमि स्केटर्स ने दर्ज कराया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम चैम्पियन ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता में रीयल स्टार बंडोल की शानदार जीत, रेड स्टार को 2-1 से हराया सिवनी की शान बढ़ाएंगे वायुसेना का फाइटर जेट और नौसेना के युद्धक उपहार 21 साल बाद पुनः शुरू हुई परिवहन बस सेवा, अब खटारा नहीं दौड़ेंगी आधुनिक बसें https://www.pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%B6/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष