16 जनवरी को दोपहर 01 बजे नगर में निकलेगी भव्य वाहन रैली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू चेतना का विराट उद्घोष
16 जनवरी को दोपहर 01 बजे नगर में निकलेगी भव्य वाहन रैली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू चेतना का विराट उद्घोष
Seoni 14 January 2026
सिवनी यशो :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलेभर में आयोजित होने जा रहे
हिंदू सम्मेलनों से पूर्व जनजागरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से
सकल हिंदू समाज द्वारा गठित समिति के आयोजकत्व में
सिवनी नगरीय क्षेत्र में भव्य जनजागरण वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है।
यह रैली 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 01 बजे नगर भ्रमण पर निकलेगी।

मठ मंदिर से होगा शुभारंभ
जनजागरण वाहन रैली का शुभारंभ मठ मंदिर प्रांगण से होगा।
भगवा ध्वजों, धार्मिक नारों एवं राष्ट्रभक्ति के उद्घोष के साथ
यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए
हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देगी।
नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी वाहन रैली
मठ मंदिर → छिंदवाड़ा चौक → दुर्गा अग्रवाल निवास → रेलवे क्रॉसिंग →
अंबिका कॉलोनी → बेला चौक → दादू धर्मशाला → नगर पालिका चौक →
बुधवारी → नेहरू रोड → शुक्रवारी बाजार → जैन मंदिर → गणेश चौक →
बड़ा मिशन स्कूल → रानी दुर्गावती प्रतिमा → पोस्ट ऑफिस →
भैरोगंज → सिंधी कॉलोनी → ज्यारत नाका → डालडा फैक्ट्री रोड →
पॉलिटेक्निक कॉलेज → मातोश्री अपार्टमेंट → गायत्री मंदिर रोड →
बबरिया रोड → बाहुबली चौक → सिंधिया पुतला →
बरघाट नाका → काली चौक → राम मंदिर →
विवेकानंद वार्ड → पुनः मठ मंदिर (समापन)
हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान
आयोजकों ने कहा कि RSS का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं,
बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है।
हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए
संगठित, सजग और राष्ट्रहित में सक्रिय बनाना
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
हिंदू सम्मेलन बनेंगे विचार और संगठन के केंद्र
आगामी हिंदू सम्मेलनों में हिंदू एकता, संस्कृति संरक्षण,
राष्ट्र प्रथम की भावना और युवाओं में वैचारिक चेतना
जैसे विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा।
संदेश स्पष्ट है — हिंदू समाज संगठित, सजग और संस्कारवान मार्ग पर आगे बढ़ रहा है



