WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

नाहर गैस एजेंसी सस्पेंड : एचपी उपभोक्ताओं के कनेक्शन तीन एजेंसियों में ट्रांसफर, कालाबाजारी के आरोप

नाहर गैस एजेंसी सस्पेंड: उपभोक्ताओं के कनेक्शन अन्य एजेंसियों में ट्रांसफर

Chhindwara 16 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- गैस किल्लत से जूझ रहे घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार कराना नाहर गैस एजेंसी को भारी पड़ गया। एजेंसी पर समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराने और कालाबाजारी के आरोपों के चलते कंपनी ने एजेंसी को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है।

उपभोक्ताओं के कनेक्शन किए गए ट्रांसफर

नाहर गैस एजेंसी से जुड़े सभी एचपी गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब अन्य एजेंसियों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आंदोलन के बाद हुई कार्रवाई

नाहर गैस एजेंसी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तीव्र आंदोलन किया था। उन्होंने एजेंसी में हो रही कथित कालाबाजारी को उजागर करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नाहर गैस एजेंसी सस्पेंड की कार्रवाई की गई।

नाहर गैस एजेंसी सस्पेंड , एचपी गैस उपभोक्ता प्रभावित
नाहर गैस एजेंसी सस्पेंड होने के बाद उपभोक्ताओं के कनेक्शन अन्य एजेंसियों में ट्रांसफर

अधिकारियों ने दी जानकारी

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्रीमति गंगा कुमरे ने बताया कि नाहर गैस एजेंसी  सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही सभी उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और अब घर पहुंच सेवा भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन हाल में बुकिंग अधिक होने के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई थीं, जो अब सामान्य हो चुकी हैं।

 इन एजेंसियों से मिलेंगे सिलेंडर

जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थानांतरित किए गए हैं, वे अब निम्न एजेंसियों से गैस प्राप्त कर सकेंगे:

  • मधु राधास्वामी गैस एजेंसी (मुल्ला जी पेट्रोल पंप के पास)
  • छिंदवाड़ा गैस एजेंसी (यातायात थाने के पास)
  • अतिशय गैस एजेंसी (सुनील बजाज शोरूम के सामने, लालबाग)

अब भटकने की जरूरत नहीं

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता एजेंसी में लगे QR कोड या ऑनलाइन लिंक के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उनका कनेक्शन किस एजेंसी में ट्रांसफर हुआ है और गैस की डिलीवरी कब होगी।

इनका कहना

“नाहर गैस एजेंसी को कंपनी ने नाहर गैस एजेंसी सस्पेंड कर दिया है। उपभोक्ताओं के कनेक्शन अन्य एजेंसियों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं और घर पहुंच सेवा प्रारंभ हो गई है।”
– गंगा कुमरे, जिला आपूर्ति अधिकारी, छिंदवाड़ा

“एजेंसी में हो रही गैस की कालाबाजारी के खिलाफ हमने आंदोलन किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।”
– सुरेश कपाले, कार्यकारी अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, छिंदवाड़ा

https://www.facebook.com/share/p/1BjtTSfj5L/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!