सिवनीमध्यप्रदेश

शहीदों की स्मृति में टुरिया में कबड्डी प्रतियोगिता, 30 टीमों ने दिखाया दमखम

टुरिया शहीद स्मारक में कबड्डी प्रतियोगिता, 30 टीमों ने दिखाया दमखम

सिवनी यशो :- ग्राम टुरिया स्थित शहीद स्मारक परिसर में शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए जनजाति आयोजन समिति एवं क्रीड़ा भारती सिवनी के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

टुरिया शहीद स्मारक में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
टुरिया शहीद स्मारक में कबड्डी प्रतियोगिता, 30 टीमों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 13 टीमों तथा सीनियर वर्ग में 17 टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबले किए। आयोजन के माध्यम से युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने तथा उनमें शारीरिक दक्षता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

जूनियर वर्ग में रिडीडी की टीम प्रथम

जूनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबलों में रिडीडी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रमली ग्राम की टीम द्वितीय तथा हलाल ग्राम की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

टुरिया शहीद स्मारक में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
टुरिया शहीद स्मारक में कबड्डी प्रतियोगिता, 30 टीमों ने दिखाया दमखम

सीनियर वर्ग में क्रीड़ा भारती सिवनी विजेता

सीनियर वर्ग में भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। इसमें क्रीड़ा भारती सिवनी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मोहगांव बादलपार की टीम ने द्वितीय तथा खरसारू केवलारी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय सहभागिता

आयोजन को सफल बनाने में संघ के कार्यकर्ताओं एवं क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सुरेंद्र  सिसोदिया, मनोज अग्रवाल, आसादू लाल , जितेंद्र , रामप्रसाद उइके , संजय बघेल , लोचन मर्सकोले , प्रवेश  मानक सनोडिया, पारस पटेरिया, हसंत कुमार सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्राम के नागरिकों का सहयोग रहा ।

शहीद स्मारक परिसर में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने युवाओं में उत्साह का संचार किया। आयोजन के दौरान शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत बनाने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़े :-

अंतिम व्यक्ति की चौखट तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधा, तभी सार्थक होगा विकास

मध्यप्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, सिवनी-बालाघाट समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार

बेटियां पिता को हाथों में हल्दी लगाने का अधिकार अवश्य दें : महंत विपिन बिहारी दास

बेटी दो कुलों की मर्यादा बचाती है, दहेज नहीं संस्कार से बनता है परिवार

https://www.facebook.com/share/p/1SLBMinyqw/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!