WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बरघाट में हुई 24 घंटों में हुई 300 मिली मीटर वर्षा, आसपास के कई गांव का संपर्क टूटा

बरघाट में हुई 24 घंटों में हुई 300 मिली मीटर वर्षा, आसपास के कई गांव का संपर्क टूटा - Seoni News

बरघाट यशो:- गुरुवार शाम 7 बजे से प्रारंभ हुआ बारिश का दौर निरंतर जारी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक मात्र 13 घंटे में बरघाट विकासखंड में सर्वाधिक 10 इंच (243 मिमी) बारिश दर्ज हुई है। वहीं शाम तक लगभग 300 मिमी वर्षा हो गयी , वर्षा के कारण बरघाट के आसपास के नदी व नाले उफान में आ गए जिसके चलते बरघाट का लगभग आसपास के सभी गांव से संपर्क टूट गया, कुछ समय के लिए बरघाट के आगे जेवनारा की हिर्री नदी पर बने पुल के ऊपर से भी पानी गुजरने लगा, वही बालाघाट मार्ग पर कंजई के आगे बकरा नाला के ऊपर से पानी को चढ़ाने के कारण शाम तक बालाघाट मार्ग अवरुद्ध रहा।

बरघाट में हुई 24 घंटों में हुई 300 मिली मीटर वर्षा, आसपास के कई गांव का संपर्क टूटा - Seoni News
अमुर्ला में डेम में आयी दरार –

 

लगातार बारिश से आष्टा के पास अमुर्ला पंचायत के डेम में दरार आ गयी, जल संसाधन इंजीनियर ने पहुंचकर बोरी रखकर डेम को बोरी बाधने के निर्देश दिए।

बरघाट में हुई 24 घंटों में हुई 300 मिली मीटर वर्षा, आसपास के कई गांव का संपर्क टूटा - Seoni News
कई गांवो में मकान गिरे, विधायक ने किया दौरा –

 

विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया आज बरघाट क्षेत्र के धारना केकड़ई, नांदी, कल्याणपुर अंखिवाड़ा इंदौरी जाम विरहोली पाडरवानी, दोदिवाड़ा गांव में जाकर अत्यधिक बारिश होने के कारण मकान के क्षतिग्रस्त हो जाने से पीडि़त परिवार जनों से मुलाकात की एवं आश्वासन दिया कि प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाया जायेगा।

बरघाट में हुई 24 घंटों में हुई 300 मिली मीटर वर्षा, आसपास के कई गांव का संपर्क टूटा - Seoni News

 

बरघाट और मानेगांव को जोडऩे वाला पुल तेज बारिश में बह गया, कांचना मंडी जलाशय से बरघाट पेयजल आपूर्ति के लिए फिल्टर प्लांट में आने वाली पाईप लाईन भी पुल के साथ बहने की संभावना है, जिसके चलते बरघाट नगर में शनिवार को जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

अत्यधिक बारिश से बरघाट कई स्थान में जल भराव की स्थिति-

गुरुवार की रात्रि से बारिश के कारण बरघाट के वार्ड क्रमांक 6 ,वार्ड क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 14 व कई वार्डों में जल भराव के कारण निचले घरों में पानी भर गया, नगर परिषद के अमले ने दिनभर प्रयास कर घरों से पानी निकासी की व्यवस्था बनाई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!