Seoni 29 June 2025
सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में आदेगांव थाना पुलिस को अवैध कच्ची शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
यह भी पढ़े :-<अपरधियों, अवैध गौ-परिवहन और चाकूबाज़ी पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई /p>
दिनांक 27.06.2025 को थाना आदेगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीबी में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे आंगन में भारी मात्रा में हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब प्लास्टिक की कुप्पियों में भरकर विक्रय हेतु संग्रहित किए हुए है।
सूचना की तस्दीक कर उपनिरीक्षक पूजा चौकसे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से आरोपी रसूल शाह उर्फ गुड्डू पिता मंगल शाह (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बीबी) के कब्जे से 04 सफेद प्लास्टिक की कुप्पियों में लगभग 57 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, अनुमानित मूल्य 5,700/- जब्त की गई।
गेहूं चोरी का खुलासा: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 42 बोरी राशन बरामद
पूछताछ में आरोपी शराब संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके आधार पर आरोपी को मौके पर गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना आदेगांव में अपराध क्रमांक 149/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।
विशेष भूमिका में पुलिस अधिकारी:
-
उपनिरीक्षक पूजा चौकसे (थाना प्रभारी), प्र.आर. अमर उईके (प्रभार 69), म.प्र.आर. संतोष मर्सकोले (05), आरक्षक सिराजो खान (408), आरक्षक जयप्रकाश उईके (620),आरक्षक सरवन मरकाम (730),आरक्षक संदीप उईके (439), सै. महेश उईके (221)



