क्राइमछिंदवाड़ा

गेहूं चोरी का खुलासा: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 42 बोरी राशन बरामद

Chhindwara 25 June 2025
छिंदवाड़ा यशो: -छिंदवाड़ा जिले के थाना देहात पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान से गेहूं चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी गया 42 बोरी गेहूं बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹52,500 आँकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता (आई.पी.एस.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक  अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. राजपूत के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़े :-<“पिटती रही, सहती रही… फिर एक रात पत्नी ने पति को मार डाला”/p>

घटना का विवरण

दिनांक 23 जून 2025 को थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काराबोह स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में रात के समय अज्ञात चोरों ने दुकान की टीन की छत उखाड़कर अंदर से 42 बोरी गेहूं चुरा लिया था।
घटना को लेकर थाना देहात में अपराध क्रमांक 330/2025 के तहत धारा 303, 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े :-एक ही रात चार चोरियां : सूना घर और तीन ज्वेलरी दुकानों से लाखों के गहने गायब

पुलिस की सघन जांच और गिरफ्तारी

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया
पुलिस ने चोरी गया संपूर्ण गेहूं बरामद कर लिया है और आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस की तत्परता से जनता में संतोष

शासकीय राशन की चोरी से नाराज़ ग्रामीणों में इस खुलासे के बाद पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि राशन जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी चोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!