4 एकल समूह परासिया, चांदामेटा, जुन्नारदेव, दमुआ की टेण्डर प्रक्रिया 28 को
Chhindwara 26 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- राज्य शासन के द्वारा वर्ष 2025-26 अर्थात् दिनांक 01 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक की अवधि के लिये ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के पंचम चरण में निष्पादन से शेष छिन्दवाड़ा जिले की 32 कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के 04 एकल समूह-परासिया, चांदामेटा, जामई एवं दमुआ का वर्तमान वर्ष 2024-25 के वार्षिक मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर निर्धारित आरक्षित मूल्य पर मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 47 दिनांक 14 फरवरी, 2025 के अध्यधीन निष्पादन ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) षष्ठम चरण के माध्यम से दिनांक 28 मार्च, 2025 को निष्पादन किया जाना है। एम.पी. टेण्डर्स के पोर्टल पर ऑनलाईन ई-टेण्डर प्रपत्रों का विक्रय दिनांक 26 मार्च, 2025 से प्रारंभ हो गया है।
जिला आबकारी कार्यालय, छिन्दवाड़ा से ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शचन) के लिये निर्धारित आवेदन पत्र एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर, दिनांक 28 मार्च, 2025 को प्रात: 11.30 बजे तक आवेदन पत्र क्रय एवं जमा किये जा सकेंगे। जिसके लिये इच्छुक पात्र आवेदक (व्यक्तियों/फर्म/कम्पनी) को ई-आबकारी के पोर्टल पर ऑनलाईन कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन कराया जाना अनिवार्य है। कॉन्ट्रेक्टर रजिस्टर्ड इच्छुक पात्र आवेदक ही निष्पादन की कार्यवाही में भाग ले सकते है।
वर्ष 2025-26 के लिये कम्पोजिट मदिरा दुकानों/एकल समूहों का ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्श न) से संबंधित नियम एवं शर्तो का अवलोकन कार्यालयीन समय में सार्वजनिक अवकाशों सहित कार्यालय में उपस्थित होकर कर सकते है।


