किसानों के केसीसी ऋ ण भुगतान की अंतिम तिथि को एक माह बढ़वाने की मांग
किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल किसानों की समस्याओं को लेकर, जिला कलेक्टर एवं भाजपा अध्यक्ष से मिला
Chhindwara 26 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश मंत्री संजय सक्सेन एवं जिला अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में एडिशनल कलेक्टर श्री बोपचे से मिला, प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री अलकेश साव , जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल , जिला मंत्री दीपक कुर्मी , मीडिया प्रभारी अश्वनी यदुवंशी , युवराज कहार आदि शामिल रहे। तथा कृषक सहकारी समितियों में, किसानों के केसीसी ऋ ण भुगतान की अंतिम तिथि को एक माह बढ़वाने, जिले में चल रही लगभग 6000 करोड़ की विभिन्न माइक्रो सिंचाई परियोजनाएं के कार्य में तेजी लाए जाने एवं उनकी जिलास्तर पर वृहद समीक्षा बैठक करवाए जाने, उद्यानिकी महाविद्यालय के भवन निर्माण एवं शैक्षणिक स्टाफ की पोस्टिंग करवाए जाने, आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही जिला कलेक्टर शीलेंद्रसिंह से भी दूरभाष पर चर्चा की।
मोर्चा प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिले के सांसद विवेक बंटी साहू एवं मान विधायक गणों से भी समय लेकर, उपरोक्त समस्याओं पर उनका सहयोग मांगेगा। प्रतिनिधिमंडल ने बाद में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से भेंट कर, उपरोक्त विषयों पर चर्चा कर उनका सहयोग मांगा, जिसपर उन्होंने किसानहित में पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में जिला उपसंचालक कृषि जीतेन्द्रसिंह से भी उनके कार्यालय में मिलकर विचार विमर्श किया गया। तथा छिंदवाड़ा तहसील के किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार नगरीय क्षेत्र श्री त्रिपाठी एवं ग्रामीण क्षेत्र श्री तुमराली से भी मुलाकात की गई ।



