छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सरकारी स्कूलों के 43 बच्चे हुए जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई

सरकारी स्कूलों के 127 विद्यार्थी ले सकेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन
नरवाई जलाने और आगजनी की अन्य घटनाओं पर सख्ती से करें कार्यवाही : कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह

Chhindwara 21 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सीएम कार्यालय, सीएम हाउस, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं न्यायालयों से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। साथ ही विभिन्न समसामयिक एवं अंतर्विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

आगजनी की घटनाओं पर हो कड़ी कार्यवाही 

जिले में नरवाई जलाने और वन क्षेत्र आदि आगजनी की घटनाएं प्रकाश में आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि इन घटनाओं के बारे में समय पर जानकारी प्रशासन को नहीं देने पर संबंधित पटवारियों को एस.सी.एन. जारी करें। साथ ही जिन किसानों के खेत में नरवाई जलाने की घटनाएं हुई हैं, एक्ट के तहत उन पर जुर्माना लगाएं और बी.एन.एस की धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर एफ. आई. आर दर्ज कराएं। वन क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर भी विभाग सख्ती से कार्यवाही करे। इन घटनाओं को रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

सरकारी स्कूलों के 43 बच्चे हुए जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई

– जिले के इतिहास में पहली बार जिले के सरकारी स्कूलों के 43 विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए सफल हुए हैं। इन विद्यार्थियों को शामिल करते हुए सरकारी स्कूलों के कुल 127 विद्यार्थी जेईई परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल से उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे उन्हें आसानी से किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा यह जानकारी देने पर, कलेक्टर श्री सिंह ने आनंदित होकर स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही इन सभी 43 बच्चों की जेईई एडवांस की बेहतर तैयारी के लिए जिला स्तर पर किसी छात्रावास में एक साथ व्यवस्था बनाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक जनजातीय कार्यविभाग को दिए हैं।

प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क ग्रामीणों की समस्या हल करे

समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख को खसरे की समग्र एवं आधार से लिंकिंग कार्य में प्रगति लाएं और फॉर्मर रजिस्ट्री की स्पीड बढ़ाएं। नगर निगम आयुक्त एवं तहसीलदार छिंदवाड़ा को यदि अतिक्रमण की शिकायत सही है, तो लालबाग रेलवे क्रॉसिंग से क्षत्रिय भवन तक हुए अतिक्रमण को हटवाएं। महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, जनसुनवाई में आए आवेदन पर कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत आलमोद में सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शीघ्र कराएं और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करें। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पूर्ण रूप से तैयार पेंशन प्रकरण यथाशीघ्र पेंशन कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!