क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

50 हजार रुपये कीमत की 48 नग घन मीटर की सागौन चिरान जप्त

छपारा यशो: -वन परिक्षेत्र छपारा के द्वारा लगातार वन अपराध रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है । वन परिक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन विभाग के द्वारा 30 सितंबर को एक बड़ी कार्रवाई की गई ।
वन परिक्षेत्र के एस डी ओ साहब के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र छपारा के वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशनुसार सहायक वन परिक्षेत्र गनेशगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीवाडा के ग्राम सालेगढ़ में वन विभाग की संयुक्त टीम के व्दारा छापा मारकर बड़ी संख्या में सागौन की चिरान जप्त की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गनेशगंज एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चमारी बंकोड़ा सिवानी की संयुक्त टीम द्वारा 30 सितंबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर सालेगढ़ निवासी फहिम पिता जमीर अहमद के घर से लगभग 50 से 60 हजार रूपए कीमत की 48,नग 0.600 घन मीटर वन उपज सागौन चिरान जप्ती कर वन अपराध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई इस कार्यवाही में एच. एन टेंकाम परिक्षेत्र सहायक अधिकारी गणेशगंज, एवं उनका स्टाफ, नरेश कुमार डेहरिया परिक्षेत्र सहायक अधिकारी बंकोड़ा सिवानी, नाजिम खान परिक्षेत्र सहायक अधिकारी चमारी खुर्द एवं उनके समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button