छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हमारा लक्ष्य 51 प्रतिशत वोट हासिल करना है – अशोक रोहाणी

सिवनी यशो:- प्रदेश में विधानसभाओं का चुनावी शंखनाद हो चुका है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व और बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए पूरे मनोयोग से जुटा हुआ है। हमें प्रत्येक बूथ में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य लेकर चलना है। कार्यकर्ताओं का संकल्प मजबूत होगा तो विजय भी सुनिश्चित होगी हमारे कार्यकर्ता संघर्षशील, परिश्रमी व अनुभवी हैं।
उक्ताशय की बात भाजपा की जिला चुनाव प्रबंधन समिति व विधानसभा चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक में प्रदेश की ओर से मार्गदर्शन देने आए जबलपुर कैंट के विधायक अशोक रोहाणी द्वारा कही गई। उनके साथ इस अवसर पर कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव भी विशेष रूप से उपस्थित रहै। इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल, प्रेम तिवारी जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, लालू राय, नवल किशोर श्रीवास्तव, जिला मंत्री दीपक नगपुरे, डॉक्टर अभिजीत सिंह चौहान सहित जिला एवं मंडल की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी व मंडलों के अध्यक्ष एवं आमंत्रित कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का संचालन लालू राय द्वारा किया गया।
बैठक में श्री रोहाणी ने कहा कि, प्रदेश संगठन द्वारा हमें बूथ स्तर तक कार्य करने हेतु 15 कार्यों की एक सूची सौंप गई है। उसके अनुरूप हमें हर बूथ पर वॉल पेंटिंग कराना। हर बूथ पर 11 मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाना। हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना। पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करना। एस.सी., एस.टी. वर्ग के लोगों से संपर्क करना । समाज के प्रभावी लोगों से अलग-अलग संपर्क करना। बूथों के समस्त हितग्राहियों की सूची बनाना व संपर्क करना। जीते हारे सरपंच, पार्षद, सभासदों से संपर्क करना। बूथ स्तर पर नए सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जोडऩा। स्वयं सहायता समूह की बहनों को जोडऩा। सहकारी समिति से जुड़े लोगों से संपर्क करना। सांस्कृतिक व धार्मिक संगठनों से संपर्क रखना। विचार परिवार के कार्यकर्ताओं से संपर्क करना। 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं की सूची बनाना। मजबूत व कमजोर बूथों की श्रेणी बनाकर उसके बूथ को मजबूत करने की योजना बनाना। यह सभी ऐसे कार्य हैं जिसे हम सही ढंग से पूरा करेंगे तो आगामी चुनाव में हम पूरी योजना व सहजता के साथ कार्य कर सकेंगे। और इससे हमारी विजय भी सुनिश्चित होगी।
इस बैठक में कटनी के पूर्व महापौर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शशांक श्रीवास्तव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, भाजपा निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता सतत अपने कार्यों में जुटे रहते हैं। भारत माता को सर्वोपरि मानकर उसे परम वैभव के शिखर पर ले जाना ही हमारी विचारधारा रही है और उसी के अनुरूप हम निरंतर जनकल्याण और देश के गौरव के लिए कार्य करते हैं। यह चुनाव का वक्त है संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की अपनी अपनी भूमिका है और इसी के अनुरूप संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंप गए हैं हमें अपने दायित्वों के अनुरूप पूरी लगन और सक्रियता से काम करना है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button