मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज मंदिर का 50वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

छपारा में श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज मंदिर का 50वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारा आयोजित

Seoni 01 July 2026
सिवनी / छपारा यशो:- नगर की जीवनदायिनी बैनगंगा नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज मंदिर का 50वां स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

छपारा के बैनगंगा नदी तट स्थित श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज मंदिर के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित हवन-पूजन और महाआरती का दृश्य।
श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज मंदिर, छपारा के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित हवन-पूजन, महाआरती एवं विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर विशेष हवन-पूजन, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें छपारा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 जुलाई को स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष (50वें स्थापना दिवस) के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को विशेष स्वरूप दिया गया।

यह भी पढ़े :- छपारा नगर परिषद की लापरवाही से बढ़ीं पीड़ित परिवार की मुश्किलें

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।

आस्था का प्रमुख केंद्र है सिद्ध बाबा मंदिर

पतित पावन बैनगंगा नदी के तट पर स्थित श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

समय-समय पर नगरवासियों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य भी कराया जाता रहा है।

यह भी पढ़े :- खेत में उतरे CM मोहन यादव, किसानों संग रोपा धान, सिवनी पर बरसी ₹494 करोड़ की विकास सौगात

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन की कठिनाइयों का निवारण होता है। यही कारण है कि वर्षभर छपारा सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचते हैं।

यह भी पढ़े :- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी को देंगे 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, किसानों के खातों में पहुंचेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि

सर्वधर्म समभाव का प्रतीक

श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव का भी प्रतीक है। यहां सभी समाज एवं धर्मों के लोग समान श्रद्धा के साथ मत्था टेकने आते हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

https://www.ramcharit.in/lanka-kand-with-meaning/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button