क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

खातेदार के खाते से 75 हजार रूपये गायब, खातेदार ने कैशियर पर जतायी आशंका

खातेदार के खाते से 75 हजार रूपये गायब, खातेदार ने कैशियर पर जतायी आशंका - Seoni News

सिवनी यशो- सिवनी की केवलारी तहसील की बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा खैरलांजी में विपतलाल साहू नामक खातेदार के खाते से एनईएफटी के माध्यम से 75 हजार रुपए फर्जी तरीका से निकाल लिए जाने की शिकायत खातेदार द्वारा थाना केवलारी में की गई है।
थाना केवलारी में विपतलाल द्वारा की गई शिकायत के अनुसार खातेदार विपत लाल साहू पिता नंदलाल साहू का आरोप है कि मेरा बचत खाता क्रमांक 6017 4650 0918 बैंक ऑफ महाराष्ट्र में संचालित है । जिसमें 22 मार्च 2023 तक 79343 रुपए जमा थे। 23 जून 2023 को मैं अपने खाता को चेक करने गया तो बैंक के कैशियर द्वारा मुझे बताया गया कि, मेरे खाते में 5400 रुपए मात्र हैं।
खातेदार विपतलाल साहू ने अपने खाते का बैंक स्टेटमेंट निकाला तो, पता चला कि माह मार्च अप्रैल 2023 में एनईएफटी के माध्यम से उसके खाते से 75000 रूपये किसी अन्य व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर किये गये है । खातेदार ने अपने पुलिस को दिये आवेदन के साथ बैंक स्टेटमेंट की जो कापी लगायी है उसके अनुसार उसके खाते से 22 मार्च दिगंबर स्टोर के नाम से 20000 रूपेय, 23 मार्च को दिगंब के नाम से 20000 रूपये एवं 27 मार्च को जे जे जे के नाम से 20000 रूपये एनईएफटी की गयी है इसके पश्चात 31 मार्च को ब्याज की राशि 502 रूपये बैंक में जमा हुई 07 अप्रैल को छै: बार 177 रूपये जमा हुये तथा 20 अप्रैल 23 को ताज इलेक्ट्रीकल के नाम से 15500 रूपये की एनईएफटी हुई है ।

 

खातेदार के खाते से 75 हजार रूपये गायब, खातेदार ने कैशियर पर जतायी आशंका - Seoni News
शिकायतकर्ता का कहना है कि वह दिनांक 22,23,27 मार्च एवं 20 अप्रैल 2023 को बैंक गया ही नहीं था । ना ही किसी प्रकार की एनईएफटी एवं विड्राल फॉर्म में मेरे हस्ताक्षर हुए हैं। इसके बाद भी मेरे खाते से 75000 निकाले गए । बैंक आँफ महाराष्ट्र में पदस्थ कैशियर द्वारा विपतलाल को यह कहकर धमकी दी गई कि, तुम बार-बार बैंक नहीं आना और मुझे परेशान नहीं करना अन्यथा बैंक का कोई भी कागज फाड़ कर तुमको फसा दूंगा और जेल पहुंचा दूंगा बार-बार बैंक जाने पर, शाखा प्रबंधक द्वारा मुझे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है । खातेदार का आरोप है कि बैंक के कैशियर द्वारा मेरे खाते के साथ छेड़छाड़ की गयी है और उसी ने मेरे खाते की राशि गड़बड़ की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button