WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमनरसिंगपुरबालाघाटमंडलासिवनी

तेज रफ्तार बस ने बाईक को रौंदा दो की असमय मौत

ग्राम छपारा खुर्द के पास हुआ सड़क हादसा

तेज रफ्तार बस ने बाईक को रौंदा दो की असमय मौत - Seoni News

छपारा यशो: – 19 दिसंबर की शाम लगभग 4:30 बजे नगर के समीप ग्राम छपारा खुर्द के हनुमान मंदिर के सामने दो बाइक सवारों की सामने आ रही एक यात्री बस की चपेट में आने से दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर से मात्र आधा किलोमीटर दूर छपारा खुर्द के खैरी जामुनपानी मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के पास मिठ्ठन प्रजापति पिता चेतराम प्रजापति 58 वर्ष और सियाराम साहू उर्फ भूरा 32 वर्ष दोनों भीमगढ ग्राम निवासी अपनी बाइक पर सवार सिवनी की ओर जाते समय सामने से आ रही यात्री बस चलो बस जबलपुर- छिंदवाड़ा की आमने-सामने भिड़ गए जिसमें दोनों को गंभीर चोट आई घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के द्वारा दोनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां भूरा साहू को मृत घोषित कर दिया गया वहीं मिठ्ठन प्रजापति की जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई दुर्घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही ग्राम भीमगढ़ से परीक्षितों एवं स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा देर शाम तक लग रहा मृतक के परिचितों के द्वारा बताया गया कि दोनों गल्ला व्यापार के व्यापारी थे और दोनों घरों में एक मात्र मुखिया थे जिनकी इस दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!