सिवनीछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा को चाहिए नई रेलों की सौगात, भोपाल-इंदौर इंटरसिटी जल्द शुरू करने की मांग

नागपुर से चलने वाली ट्रेनों को छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग से संचालित करने का सुझाव, यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

छिंदवाड़ा भोपाल इंदौर इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने की मांग, नई रेल सेवाओं की जरूरत

Chhindwara 18 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिले के रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग उठने लगी है। रेल मंत्रालय द्वारा इन दिनों नागपुर से विभिन्न नई रेलगाड़ियां प्रारंभ की जा रही हैं,

लेकिन अधिकांश ट्रेनें नागपुर से आमला-इटारसी मार्ग होते हुए संचालित की जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों और रेल यात्रियों का मानना है कि इनमें से कई ट्रेनों को छिंदवाड़ा मार्ग से संचालित किया जाए तो क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़े :- सिवनी, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा सहित 80 रेलवे स्टेशन विकसित होंगे अमृत स्टेशन के रूप में

रेल यात्रियों का कहना है कि नागपुर से आमला जाने वाली कई ट्रेनों को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला क्षेत्र से जोड़कर चलाया जा सकता है। इससे रेलवे को अतिरिक्त यात्री मिलेंगे और लंबे समय से रेल सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे इन जिलों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

छिंदवाड़ा-भोपाल-इंदौर इंटरसिटी की मांग तेज

क्षेत्र के नागरिकों ने छिंदवाड़ा-भोपाल-इंदौर इंटरसिटी ट्रेन शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है। उनका कहना है कि भोपाल और इंदौर प्रदेश के प्रमुख प्रशासनिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक केंद्र हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इंटरसिटी ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े :- रेलवे फाटक की सड़क, बिखर रही चेकर टाइल्स, हादसे का बढ़ा खतरा

दुर्ग-हरिद्वार ट्रेन को सिवनी-छिंदवाड़ा मार्ग से चलाने का सुझाव

रेलवे द्वारा प्रस्तावित दुर्ग-हरिद्वार रेल सेवा को दुर्ग, गोंदिया, नैनपुर, सिवनी और छिंदवाड़ा होते हुए संचालित करने की मांग भी की गई है। इससे मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र के यात्रियों को सीधे उत्तर भारत तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी और ट्रेन में यात्रियों की संख्या भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े :-इंदौर के बाद भी सिवनी में लापरवाही क्यों? बिना तिथि वाले 8880 पानी पाउच नष्ट

नागपुर-जबलपुर रेल मार्ग में हो सकती है दूरी की बचत

रेल विशेषज्ञों का मानना है कि नागपुर से जबलपुर के लिए संचालित कुछ रेलगाड़ियों को आमला-इटारसी मार्ग के बजाय छिंदवाड़ा मार्ग से संचालित किया जाए तो लगभग 150 किलोमीटर तक दूरी की बचत संभव है। इससे समय और परिचालन लागत दोनों में लाभ हो सकता है।

पीट लाइन बनने से बढ़ेंगी रेल सुविधाएं

छिंदवाड़ा में रेलवे की पीट लाइन (वाशिंग स्टेशन) निर्माण की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। जानकारों का कहना है कि यदि यहां पीट लाइन का निर्माण हो जाता है तो कई ट्रेनों का प्रारंभ और समापन छिंदवाड़ा से किया जा सकेगा, जिससे जिले की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

यह भी पढ़े :- लखनादौन-रायपुर हाई स्पीड कॉरिडोर से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर

सांसद कर रहे प्रयास

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सांसद लगातार रेलवे अधिकारियों के संपर्क में हैं और नई रेल सेवाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत हैं। नागरिकों का कहना है कि जितनी अधिक रेल सेवाएं क्षेत्र को मिलेंगी, उतना ही व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

https://www.facebook.com/share/p/1BHp5gi961/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button