WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनीहेल्थ

 एपीएल 4 का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य अतिथ्य में हुआ भव्य उदघाटन..

 

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

 एपीएल 4 का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य अतिथ्य में हुआ भव्य उदघाटन.. - Seoni News
सिवनी यशो:- पी.जी कॉलेज ग्राउंड भैरोगंज में एडवोकेट ऑरेंज 11ओर एडवोकेट रेड 11 के मध्य खेला गया,ऑरेंज 11 के कप्तान ऋषभपाल सिंह बघेल के द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया गया।पहले बैटिंग करते हुए ऑरेंज 11 ने निर्धारित 12 ओवरों में132 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।ऑरेंज 11 की ओर से सफीउल्लाह ने 44 रन,मनोज राठौर ने26,विमल काकोडिय़ा ने 21 एवं ऋषभपाल सिंह बघेल ने15 रन का योगदान दिया।टीम रेड से मुकेश सक्सेना एवं राजेंद्र परते ने 2-2 विकेट व नितेश भांगरे ने 1 विकेट लिया
133 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम रेड निर्धारित 12 ओवर में 130 रन ही बना सकी टीम रेड11
की ओर से राजेंद्र परते ने 42,कप्तान अभिषेक जैन ने 32,एवं मोहित मांगोरे ने 28 रन की पारी खेली,टीम ऑरेंज 11 की ओर से विमल काकुडिय़ा एवं संजय ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए और इस तरह टीम ऑरेंज 11 ने रोमांचक मैच में 2 रन से जीत दर्ज कर अंक तालिका में 2 पॉइंट्स अर्जित किये।मैच के मां ऑफ द मैच टीम ऑरेंज 11के विमल काकोडिय़ा रहे।
उद्घाटन मैच के दौरान चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री तेज प्रताप सिंह जी को एवं रजिस्ट्रार श्री ठाकुर प्रसाद को,जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री रवि गोल्हानी जी,सचिव श्री रितेश आहूजा जी,एपीएल समिति के श्री मनोज प्रजापति,श्री महेंद्र चंदेल श्री इसरार खान जी,श्री राज गोस्वामी जी श्री रुद्रदेव रहांगडाले जी,श्री धनीराम बागमारे जी,श्री वीरेंद्र शर्मा जी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे एवं शानदार मैच का आनंद लिया।
आईपीएल के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया है कि कल दिनांक24/12/2023 रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे।पहले मैच एडवोकेट ग्रे 11 एवं एडवोकेट येलो 11 के मध्य खेला जाएगा एवं दूसरा मैच टीम ब्लू 11 एवं टीम ग्रीन इलेवन के मध्य खेला जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!