सिवनी यशो:- जेस परिवार के तत्वथान में आयोजित लेदर बाल प्रतियोगिता के 8 वे दिन दोनो सेमीफाइनल मैच खेले गये पहला सेमीफाइनल मैच एडवोकेट जूनियर और सायनिग स्टार के बीच खेला गया, जिसमें सायनिंग स्टार के कप्तान बंटी सराठे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी एडवोकेट जूनियर ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 157 रन बनाए जिसमे सर्वाधिक स्कोर सैफी ने 41 रनों की पारी खेली, जिसमे शानदार 2 छक्के शामिल थे। सायनिंग की और से भूपेंद्र ठाकुर ने 3 ओवर मैं 32 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी सायनिग स्टार ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई सायनिग की और से कप्तान बंटी सराठे ने 49 रनों की पारी खेली एडवोकेट जूनियर की और से नीतेश चौरसिया और फिरोज ने 2 -2 विकेट लिए। मैच में मैन ऑफ द मैच सैफी खान रहे।
दूसरा सेमीफाइनल मैच जबलपुर और पटेल एलेवन के मध्य हुआ जबलपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जबलपुर टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए जबलपुर की और से रणजी खिलाड़ी ब्रजेश पटेल ने 59 रन मयंक जैन ने 50 रनों की शानदार पारी खेली लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटेल एलेवन की काफी खराब शुरुआत हुए और शुरुवाती झटके से टीम उबर ही नही पाई और पूरी टीम 12.2 गेंद पर 77 रन बनाकर आलआउट हो गई।
इस तरह से जबलपुर ने 92 रनों से यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया जबलपुर की और से रवि ने 2 ओवर मैं 8 रन देकर 2 विकेट लिए। निर्णायक की भूमिका सुनील सिंग और सुनील यादव ने निभाई । वही ऑनलाइन स्कोरिंग में आदि सरनागत कमेंट्री की भूमिका गन्नू माना ठाकुर और सुशील ठाकुर नीरू ने निभाई। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण गौतम डिजिटल के माध्यम से यूट्यूब लाइव किया जा रहा है ।
प्रतियोगिता के अध्यक्ष बाबा पांडे जी ने बताया कि 24 दिसंबर रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। समिति ने सभी खेल प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर खिलाडिय़ो की हौसला आफजाई करने का आग्रह किया है।
मुख्यातिथि होंगे विधायक दिनेश मुनमुन राय
एमसीजी ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को दोपहर 12 बजे से होगा। जिसमें मुख्यातिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, नगर परिषद अध्यक्ष छपारा, श्रीमती निशा पटेल, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, जिला मंत्री श्रीनिवास मूर्ति, अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त पत्रकार बंधू शामिल होंगे।




