कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर महाराष्ट्र में विशाल रैली का आयोजन
सिवनी यशो:- 25 दिसम्बर 2023 को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में इंडियन नेशनल कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस नागपुर महाराष्ट्र में मनाये जाने के संबंध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लिया गया है, इस संबंध में जिला कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चर्चा करने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में उपस्थित होकर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने की जिसमें म.प्र. कांग्रेस के महामंत्री एवं जिला कांग्रेस प्रभारी चैधरी गंभीर सिंह उपस्थिति रहें।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर ने बैठक को सम्बोधित करते हुये बताया कि 28 दिसम्बर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष, त्याग और बलिदान का इतिहास रहा है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, सरदार वल्लभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता संग्राम ने हमारे देश को आजादी दिलाई। कांग्रेस के लाखों लोगो ने संघर्ष, समपर्ण, यातनाएॅ, सहकर राष्ट्र को स्वतंत्र कराने में अपना योगदान दिया था।
श्री कपूर ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के 139 वां स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर महाराष्ट्र में है तैयार हम राष्ट्रीय स्तर की विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गण शामिल होंगे। श्री कपूर ने जिला कांग्रेस सिवनी से रैली में अधिक से अधिक कांग्रेस जनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने है तैयार हम के कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए जिला, ब्लाक पदाधिकारी, विधायक, स्थानीय निकायो के जनप्रतिनधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ केे जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ ही चारो विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनों से नागपुर पंहुचने की अपील की, उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारीयों ने सहमति व्यक्त की।
बैठक को म.प्र.कांग्रेस के महामंत्री एवं सिवनी जिला कांग्रेस के प्रभारी चैधरी गंभीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस सत्ता में ना हो हम संघर्ष करने में कभी पीछे नहीं रहें है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपना 139 वां स्थापना दिवस नागपुर से मनाने जा रही है हम सभी कांग्रेस जन अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पंहुचकर इसे सफल बनाये। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं सिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहें आनंद पंजवानी ने बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में नागपुर पंहुचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में जिला संगठनमंत्री एड. पंकज शर्मा, दिनेश ठाकुर धोरिया, अतुलचंद मालू, दिलीप दुबे केवलारी, गुलाब साहू, राजा मुबीन ने अपने विचार रखे।
बैठक में सर्वश्री जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सेवकराम चन्द्रवंशी, जिला प्रभारी ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, संजय भारद्वाज, जेपीएस तिवारी, श्रवण अग्रवाल, पूर्व विधायक रमेश चंद जैन, इमरान पटेल, विजय नाहटा, डॉ. सुबोध नेताम, रमेश प्रसाद साहू, टेकचंद बोपचे, शिवराम सनोडिया, यतेन्द्र हीरा चैकसे, राजिक अकील, राजेन्द्र जैन, घनश्याम सनोडिया, महेश सनोडिया, तेजसिंह रघुवंशी, विकास बघेल, संजय यादव, योगेन्द्र सिंह चैहान, सूर्यनारायण सिंह बघेल, अशोक चैबे, भीष्मप्रताप सिंह अप्पू ठाकुर, मंशाराम चन्द्रवंशी, देवीसिंह चन्द्रवंशी, एम नईम खान, कोमल प्रसाद कश्यप, शशिभूषण सिंह बघेल, एड. सुश्री शीरीअफरोज खान, हीरालाल नागेश्वर, डालेन्द्र राहंगडाले, सुनील लांजेवार, जितेन्द्र सनोडिया, वशीर खान, कमरूद्धीन कुरैशी, सिहाब मोहम्मद खान, वाहिद खान, गेंदलाल भलावी, राजकुमार चंकी तिवारी, जिब्राईल अंसारी, कैलाश अवधिया, अजय ब्रम्हवंशी, विनोद यादव, ठा. जयप्रकाश सिंह परिहार, अशफाक खान, विनोद कुमार जैन, नदीम खान, महेश मरापे, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रामकुमार राय, टिकेन्द्र देशमुख, घनश्याम डेहरिया, रहीम शाह, साजिद खान, धर्मेन्द्र सिंह बघेल, सरदार सिंह बघेल, अंकित राय, उदय सिंह बघेल, नितिन शुक्ला, धीरन सिंह कुमरे, शैलेन्द्र हरिन्द्रवार, रामनाथ काकोडिया, सुरेश चन्द्रवंशी, जगमोहन सिंह श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा, हर्ष वर्धन लकी बघेल, रामचंद्र गुर्जर, महेन्द्र उइके, रविन्द्र सिंह राजपूत, शिवदीप डेहरिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।