क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

बस और डंपर की सीधी भिडंत बस में लगी आग 13 लोग जिंदा जले

15 घायलों का उपचार जारी
गुना – मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक डंपर और यात्री बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई जिसमें 13 यात्रियों की जलने से मौत हो गयी और लगभग 15 व्यक्ति घायल है । मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो बस टक्कर के बाद इतनी भयानक आग लगी कि यात्रियों को बचाने के लिये बस के पास जाना संभव नहीं था । एसपी विजय खत्री ने भी इसकी पुष्टि की है। बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल लगाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुना पहुँचकर घायलों की हालत देखी एवं मृतको के परिजनों को ढाढस बंधाते हुये कहा है कि सरकार उनके दु:ख के शामिल है । घायलों के बेहतर उपचार के लिये उन्होने चिकित्सीय अमले को निर्देश दिया है ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में हुई बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। रात करीब साढ़े 8 बजे गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 13 लोगों की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। आसपाल के लोगों ने जान जोखिम में डालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आरोप लगाया जा रहा है कि गुना और आरोन से घटना के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। बस में आग लगने की घटना के बाद मौके पर जाम के हालात बन गए। पुलिसकर्मी लोगों की भीड़ हटाते रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button