क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

आठ किलो गाँजा तस्करी करने वाले तीन युवको को पुलिस ने दबोचा

सिवनी यशो:- कोतवाली पुलिस ने एक ही दिन मेंं गांजा तस्करी के दो मामलों में आरोपियों के पास से आठ किलों गांजा बरामद कर तीन व्यक्तियों को पर मामला पंजीबद्ध किया है । पुलिस कोतवाली से जारी प्रेस नोट के अनुसार सिवन जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा, के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो पर कार्यवाही करने हेतु सतत मर्गदर्शन प्राप्त हो रहा था जो थाना कोतवाली प्रभारी व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर लगाकर गांजा तस्करो एवं बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया । दिनांक 27/12/23 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अलग-अलग रास्तो से गांजा तस्करी होने वाली है जो थाना प्रभारी व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराकर कि पलारी तरफ से मरझोर रोड सिवनी गांजा तस्करी होने वाली है जो बताये मुखबिर के अनुसार बाईक पर आ रहा व्यक्ति को रोककर घेराबंदी कर विधिवत तलासी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा तीन किलो राजा बघेल से मिला जिसकी विधिवत कार्यवाही की गई। इसी तारतम्य में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नागपुर रोड से सिवनी भी गांजा आने वाला है जो बताये मुखबिर के हुलिये अनुसार नागपुर रोड थोक सब्जी मंडी के आगे जोडा फुल के पास एक पल्सर बाईक से आ रहे दो व्यक्तियो को रोका जिनका विधिवत तलासी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पांच किलो अजय उर्फ अज्जू कोष्ठा एवं अंकित मिश्रा से मिला जिसकी विधिवत कार्यवाही की गई ।
अपराध क्रमांक – 1104/23 धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट
आरोपी – राजा बघेल पिता रघुनाथ बघेल उम्र 47 साल निवासी ग्राम पलारी थाना लखनवाडा, जप्ती – 03 किलो गांजा एक पेशन मोटर सायकिल एवं मोबाईल फोन (कुल मशरूका एक लाख पचास हजार) जप्त किये गये ।
इसी प्रकार दूसरे मामले में अपराध क्रमांक नाम आरोपी- 1106/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, के तहत दो आरोपियो (01) अजय उर्फ अज्जू पिता रमेश कोष्ठा उम्र 22 साल निवासी आजाद वार्ड सिवनी
(02) अंकित पिता मायाराम मिश्रा उम्र 26 साल निवासी कवाडे के पीछे टपरा मोहल्ल भगतसिह वार्ड सिवनी । 05 किलो गांजा एक पल्सर मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन (कुल मशरूका एक लाख पचहत्तर हजार)जप्त किया गया है ।
गांजा तस्करी के इस मामले में पुलिस विभाग के – निरीक्षक सतीश तिवारी,उनि राहुल काकोडिया, सउनि विश्वरंजन रघुवंशी, प्र. आर आत्माराम सोनियार आर.नितेश राजपूत, आर, अमित रघुवंशी, आर.सतीश इनवती अभिषेक डहेरिया, महेन्द्र पटेल शिवम बघेल, इरफान खान, सिध्दार्थ दुबे मनोज हरिनखेडे, अरविंद मंडराह, अंकित देशमुख की भूमिका सराहनीय रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button