सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार के युवा लोकप्रिय विधायक एवं डॉ. मोहन यादव के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलास सारंग के जन्मदिन को सिवनी जिले के युवा नेता राजेश त्रिवेदी द्वारा अपने मित्रों के साथ मनाया जायेगा और श्री सारंग के जन्मदिन पर गरीब छात्रों को पठन पाठन सामग्री और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये जायेंगे । यहाँ बता दें कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की विश्वसनीय टीम के सदस्य है और उनके कट्टर समर्थक है । जिला युवा मोर्चा के कार्यकाल में श्री सारंग उनके प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे । विश्वास सारंग के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष उनके मंगलमय जीवन की कामना के लिये श्री त्रिवेदी अनेक कार्यक्रम आयोजित करते है । शुक्रवार 29 दिसंबर दोपहर 3:00 बजे श्री सारंग के जन्म दिन पर पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी गरीब छात्रों को कापी पुस्तक और जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण कर श्री सारंग के मंगलमय और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करेंगे । श्री सारंग के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जायेगा ।
Related Articles
जिला अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
July 1, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नवकरणीय ऊर्जा में नया अध्याय लिख रहा मध्यप्रदेश, निवेशकों को दिया आमंत्रण
July 1, 2026
Check Also
Close

