WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रभु श्रीराम की अयोध्या से आ गया निमंत्रण

राम भक्तों की टोलियाँ पहुँचा रही है घर घर निमंत्रण

सिवनी यशो:- अक्षत कलश का पूजन देवालयों में स्थापित कर गाँव गाँव, टोला मंजरों, वार्ड और मुहल्लहों में संपन्न हुआ । जिसमें भारी संख्या में सनातन धर्मी शामिल हुये है इस दौरान आमजनों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह दिखा अक्षत कलश पूजन के दौरान जगह जगह शोभायात्रा भजन कीर्तन सहित अनेक प्रकार के धार्मिक आयोजन हुये । अक्षत कलश पूजन के पश्चात 01 जनवरी से घर घर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिये अक्षत के माध्यम से निमंत्रण देने का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है ।
जानकारी के अनुसार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को पूरे देश और दुनिया में सनातनी धर्मी दीपावली की तरह उत्साव मनायेंगे और यह दिन सनातन धर्म और भारत वर्ष के लिये ऐतिहासिक रहेगा । भगवान श्रीराम 22 जनवरी को अपने भव्य मंदिर में प्रष्ठित होंगे इस दिन पूरा देश उत्साव में डूब जाने के लिये आतुर है इसके लिये पूरे देश के साथ ही सिवनी जिले में रामभक्तों की टोलियाँ घर घर जाकर निमंत्रण के रूप में अक्षत और प्रभु श्रीराम का चित्र पहुंँचायेगी पूरा देश उतना भव्यता से सजे जितना प्रभु श्रीराम की अयोध्या इसके लिये जन सनातन परिवारों से आग्रह किया जा रहा है ।

प्रभु श्रीराम की अयोध्या से आ गया निमंत्रण - Seoni News
रामभक्तों की टोलियाँ हर गांव हर वार्ड के घर घर जाकर अक्षत के रूप में निमंत्रण देने का काम कर रही हे । टोली के एक सदस्य अंकित चौरसिया ने बताया कि यह अक्षत भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से अयोध्या से पहुँचा है यह सामान्य निमंत्रण नहीं है इस अक्षत को सनातनी अपने पूजा घरों में रखकर पूजा करेंगे और 22 जनवरी को जब हमारे प्रभु श्रीराम अपने भव्य भवन में विराजित होंगे तब अपने ही घर को आयोध्या का मंदिर मानकर सभी श्रद्धा और भक्ति के साथ अपने आराध्य की पूजा करेंगे अपने आप को इस बात के लिये सौभाग्यशाली समझेंगे कि उन्हें इतना पवित्र अवसर देखने का सौभाग्य मिल रहा है कि भगवान श्रीराम अपने जन्मस्थान पर भव्यता के साथ विराजित हो रहे है यह उनके और उनके पूर्वजो का पुण्य फल है ।
रामभक्त उत्साह और उमंग के साथ घर घर निमंत्रण भेजने के कार्य में अपनी अपनी टोलियों के साथ जुट गये है राम नाम कीर्तन के साथ उत्साहपूर्वक टोलियाँ निकल रही है और घरों में विनम्रता के साथ अयोध्या से आया और पूजित निमंत्रण देकर आग्रह कर रही है कि 22 जनवरी को अपने स्नेहीजनों के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल हो तथा घर को दीपावली के उत्सव जैसा सुज्जित करें अपने भवनों को दीपों से जगमगा कर दीपावली मनाये मंगलगीतों की गूंज हो ।
रामभक्तों का हर घर को प्राप्त होने वाला निमंत्रण सनातन समाज के परिवारों को सुखद अनुभूति दे रहा है और राम भक्त बता रहे है कि 22 जनवरी को पूरा देश आलौकिक रूप से भव्यता का अनोखा रूप दिखाने के लिये आतुर है । बाजार में दिये और सजावट के सामानों की कमी बन सकती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!